CG Election: चुनाव से पहले भाजपा के गढ़ में सेंध, बीजापुर में सैकड़ो बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल
CG Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में दलबदल की राजनीति में सत्ताधारी कांग्रेस लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हावी नजर आ रही है। लगभग हर दिन कोई न कोई बीजेपी नेता-कार्यकर्ता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने अब भाजपा के गढ़ में बड़ी सेंध लगाने में कामयाबी हासिल की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरगामी सोच तथा वाणिज्य व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के मार्गदर्शन और बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के द्वारा किये जनकल्याणकारी विकास कार्यो से प्रभावित होकर भैरमगढ़ ब्लाक के फुलगट्टा से सैकड़ो लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता लेने वालों में महेश कड़ती, नीला राम कडती, झूमर कडती, मुन्ना कश्यप,मानसिंग यादव व ग्राम तड़केल से रमेश ककेम, सोना राम रैयाम,सुकरु रैयाम,अर्जुन रैयाम,धनीराम रैयाम,सोमारू रैयाम,सीता राम हेमला,सुकारू हेमला,सुकलु हेमला,सोमारू ककेम, मासाराम उरसा, छन्नू ककेम,राजा राम हेमला सहित कुल 18 लोगो ने रविवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।
विधायक निवास बीजापुर में क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर,जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम ने सभी नव प्रवेशी लोगो को कांग्रेस पार्टी का गमछा व फूलमाला पहना कर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान सभी ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष कांग्रेस के लिये समर्पित होकर काम करने का भी संकल्प लिया है।












Click it and Unblock the Notifications