Diwali 2022: पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने प्रदेशवासियों से की ये अपील
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने सभी पंजाबियों को दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की हार्दिक बधाई दी है। स्पीकर ने अपने संदेश में कहा कि दिवाली का त्योहार असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और देश की सांस्कृतिक विरासत के मूल्यों और विचारों को दर्शाता है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के लिए ग्रीन दिवाली मनाने की अपील की।

इस बीच संधवां ने ऐतिहासिक 'बंदी छोड दिवस' के मौके पर सिख समुदाय को बधाई दी है। इस दिन, छठे गुरु श्री हरगोबिंद साहिब द्वारा ग्वालियर के किले से 52 हिंदू राजाओं को रिहा करवाया था। स्पीकर ने लोगों से इस त्योहार को सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की है। इस बीच संधवां ने भी लोगों को विश्वकर्मा दिवस की बधाई दी।
सजी दुकानें, बाजारों में रौनक
आज दीपावली पर्व के मौके पर जहां रूपनगर शहर के बाजार पूरी तरह से सजे हैं, वहीं, दुकानदारों की भी भीड़ उमड़ पड़ी है। दुकानदारों ने दुकानों को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया है, जिससे मिठाई की दुकानें, गिफ्ट सैंटर, इलैक्ट्रॉनिक्स की दुकानें, बिजली की दुकानें, पटाखे, सूखे मेवे, बेकरी, फलों की दुकानों आदि में खरीदारों की भीड़ लगी हुई है। कई दुकानदार अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए खास ऑफर भी दे रहे हैं। देर रात तक बाजारों में चहल-पहल रहती है। रोशनी और खुशियों के प्रतीक इस पर्व पर पुलिस प्रशासन द्वारा शांति बहाली के लिए विशेष चैकिंग की जा रही है और साथ ही तंग बाजारों में बड़े वाहनों की आवाजाही को भी रोक दिया गया है ताकि जाम जैसी स्थिति न बने और लोग परेशान न हों।












Click it and Unblock the Notifications