तेलंगाना: कैंडिडेट को लेकर कांग्रेस के सर्वे रिपोर्ट से पार्टी नेताओं में असंतोष, जानिए बड़ी वजह
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी हाईकमान ने एक बार फिर चुनावी रणनीतिकार व पार्टी के दिग्गज सुनील कानुगोलू पर भरोसा जताया। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने कैंडिडेट नाम तय करने से पहले सुनील को टीपीसीसी के साथ एक सर्वे का जिम्मा दिया। लेकिन अब कानुगोलू की सर्वे रिपोर्ट से कांग्रेस दिग्गजों में असंतोष का माहौल है। हाल ही में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में भी इसका असर देखने को मिला।
कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार सुनील कनुगोलू के सर्वेक्षण के नतीजों पर पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस दिग्गजों ने कहा है कि सुनील अपने हिसाब से पार्टी नेताओं को टिकट दिलाने पर जोर दे रहे हैं। स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल कांग्रेस के एक नेता भी कनुगोलू के सर्वेक्षण से नाराज दिखे। में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में ये कहा गया कि कानुगोलू द्वारा किए गए सर्वे की रिपोर्ट पर संदेह है।

तेलंगाना कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, अगर उम्मीदवारों को व्यक्तियों या एजेंसियों द्वारा किए गए सर्वेक्षणों के निष्कर्षों के आधार पर अंतिम रूप दिया जाना था, तो स्क्रीनिंग कमेटी के गठन का उद्देश्य ही क्या है। उन्होंने ये भी कहा कि सिर्फ तेलंगाना कांग्रेस ही नहीं बल्कि कर्नाटक कांग्रेस के नेता भी चुनाव विश्लेषक के इस बयान से नाराज हैं। कई निर्वाचन क्षेत्रों में उनके निष्कर्ष मतदाताओं के मूड की सही तस्वीर प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं।
वहीं चाणक्य पॉलिटिकल कंसल्टेंसी के पार्थ दास ने कहा कि तेलंगाना में अगर कांग्रेस अपना सीएम कैंडिडेट घोषित कर देती है तो पार्टी की इसका पूरा फायदा मिल सकता है। इससे चुनाव दिशा तय होने के साथ कांग्रेस को चुनाव में मदद मिलेगी। पार्थ दास ने एक बयान में कहा, "हमारे सर्वेक्षण के अनुसार उन्हें उप्पल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहिए। वह सीट जीतेंगे और इससे पड़ोसी सीटों पर कांग्रेस को मदद मिलेगी।"












Click it and Unblock the Notifications