धान की सीधी बिजाई तकनीक पंजाब में लागू, मान सरकार देगी 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि, किसानों में उत्साह
पंजाब सरकार द्वारा धरती निचले पानी के गिर रहे स्तर को रोकने के लिए धान की सीधी बिजाई तकनीक को पंजाब राज्य में बड़े स्तर पर लागू करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। इस संबंधी पंजाब सरकार द्वारा किसानों को 1500 रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहित राशि भी दी जानी है। जिस पर किसानों द्वारा काफी उत्साह दिखाई जा रहा है।
इस संबंधी मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी गुरप्रीत सिंह श्री मुक्तसर साहिब ने बताया कि धान की सीधी बिजाई करने से कद्दू करके लगाए धान के मुकाबले पानी, बिजली व मजदूरी की बचत होती है। धान की सीधी बिजाई करने से भूमिगत पानी का रीचार्ज ज्यादा होता है, फसल को बीमारी कम लगती है व पराली की संभाल करनी आसान हो जाती हैं। सीधी बिजाई वाले खेत में कद्दू करके लगाए धान के खेत से फसल का झाड़ तकरीबन एक क्विंटल प्रति एकड़ ज्यादा निकलता है।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा साल 2023-24 दौरान सीधी बिजाई करने वाले किसान 1500 रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहित राशि प्राप्त करने के लिए अपना आधार कार्ड नंबर व जमीन संबंधी जानकारी पोर्टल पर भरने उपरांत रजिस्ट्रेशन कर सकते है। पंजाब सरकार द्वारा पोर्टल पर अप्लाई करने के लिए आखिरी तिथि 25 जून रखी गई थी, परंतु अब पंजाब सरकार द्वारा किसान हित में पोर्टल पर अप्लाई करने की आखिरी तिथि बढ़ा कर 10 जुलाई कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications