JJP प्रवक्ता दिलबाग नैन ने अभय चौटाला के आरोपों को बताया निराधार, कहा- 'माफी मांगें नहीं तो...'

जननायक जनता पार्टी की 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल जयंती पर सीकर में हुई ऐतिहासिक रैली का दावा करते हुए इनेलो विधायक अभय सिंह द्वारा लगाए आरोपों का जेजेपी ने खंडन किया। साथ ही, भ्रम फैलाने के लिए जेजेपी से माफी मांगने के लिए कहा।

दरअसल, जेजेपी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पंचकुला जिला अध्यक्ष दिलबाग नैन गुरुवार 28 सितंबर को चंडीगढ में एक प्रेस कॉन्फ्रेस की। इस दौरान उन्होंने अभय चौटाला को चुनौती देते हुए कहा कि वे अपने द्वारा लगाए गए आरोपों को साबित करें या फिर झूठा भ्रम फैलाने के लिए जेजेपी से माफी मांगे।

Dilbagh Nain

नैन ने कहा कि अन्यथा जेजेपी के वरिष्ठ नेताओं की सलाह से उन पर मानहानि का केस किया जाएगा। इस दौरान मीडिया कर्मियों से बात करते हुए नैन ने कहा कि जेजेपी की सीकर की कामयाबी और इनेलो की कैथल रैली के फ्लॉप होने से अभय चौटाला झूठ बोलकर खुद की नाकामियां छिपाने की कोशिश कर रहे है।

कहा कि जेजेपी की सीकर रैली में महिलाओं की भागीदारी बढ़-चढ़कर थी और पार्टी की महिला कार्यकर्ता जोश-उत्साह के साथ राजस्थान पहुंची थी, न की उनको झूठ बोलकर या फिर कोई लालच देकर रैली में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि अभय सिंह का एक हजार रुपए की पर्ची काटने का बयान उनकी झूठ बोलने की आदत को दर्शाता है।

दिलबाग नैन ने कहा कि उनके पास रैली में गई सभी महिलाओं के फोन नंबर है, उनसे बात करके सच और झूठ का पता लगाया जा सकता है। अगर जेजेपी द्वारा कोई रसीद काटी गई तो अभय सिंह हमें लाकर दिखाएं अन्यथा वे माफी मांगे। पत्रकार वार्ता के दौरान जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह और महिला प्रदेश महासचिव सुदेश पंवार आदि भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+