मंगलवार को जयपुर और सीकर में 30 से ज्यादा कार्यक्रम करेंगे दिग्विजय चौटाला

राजस्थान में जेजेपी लगातार सक्रियता के साथ संगठन मजबूती के लिए कार्य कर रही है। जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला राजस्थान में पार्टी के जनसंपर्क अभियान को गति देंगे।

Digvijay Chautala will do more than 30 programs in Jaipur and Sikar on Tuesday

जननायक जनता पार्टी ने हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान राज्य में भी गतिविधियां तेज कर दी है। जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला राजस्थान में पार्टी के जनसंपर्क अभियान को गति देंगे। दिग्विजय चौटाला राजस्थान जेजेपी के नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रतीक मेहरिया के साथ मंगलवार छह जून को जयपुर और सीकर में 30 से ज्यादा विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और स्थानीय लोगों से रूबरू होंगे।

कार्यक्रमों के अनुसार दिग्विजय चौटाला क्रमश: जयपुर, राजावास, चोमू, ढोठसर, सरगोठ विनायक हॉस्टल, रींगस, बावड़ी, पलसाना, अखेपुरा टोल, रानोली, गोरया, बाजोर, रामू का बास, गोकुलपुरा, इमराय मोटर्स सर्किट हाउस, महरिया-किया, सीकर मंडी, देवीपुरा बालाजी, बजरंग काटा, मित्तल हॉस्पिटल, एसके हॉस्पिटल, सीकर कोर्ट, पीडब्ल्यूडी ऑफिस, जेएम इंटरप्राइजेज, खटीकन प्याऊ, सबलपुरा, पुरा की ढाणी, बढ़ाढर, रसीदपुरा टोल, लक्ष्मणगढ़ पुलिया, जाजोद, सालासर बालाजी मंदिर आदि जगहों का दौरा करेंगे। वे इस दौरान यहां कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी जाएंगे।

विदित रहे कि राजस्थान में जेजेपी लगातार सक्रियता के साथ संगठन मजबूती के लिए कार्य कर रही है। हाल ही में पार्टी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रधान महासचिव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्तियां की थी। इससे पहले जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी राजस्थान का दौरा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+