Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिग्विजय चौटाला बोले- धनखड़ को गठबंधन धर्म के अनुसार बयान देना चाहिए

तोशाम, 9 अगस्त। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने आज अपने एक दिवसीय तोशाम दौरे पर गांव मिरान में शहीद अमित कुमार की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने गांव बुसान में युवाओं के लिए फ्री लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया। इस दौरान वे पत्रकारों से भी रूबरू हुए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ के एक बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ओपी धनखड़ को गठबंधन धर्म के अनुसार बयान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता हमेशा जनता जनार्दन तय करती है। दिग्विजय ने कहा कि क्या पता तीसरी बार मनोहर लाल ही मुख्यमंत्री बन जाएं या फिर दुष्यंत चौटाला मुख्यमंत्री बन जाएं।

JJP
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ये भी संभव है कि ओमप्रकाश धनखड़ ही मुख्यमंत्री बन जाएं। उन्होंने कहा कि यह सब भविष्य के गर्भ में छिपा है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सपने देखना और उन्हें साकार करने का सबका अधिकार है। उन्होंने याद दिलाया की भाजपा नेताओं ने भी किसी वक्त लोकसभा में दो सांसद होते हुए भी देश में सरकार बनाने का सपना देखा था और उसी के चलते अटल बिहारी वाजपेयी जी देश में भाजपा के पहले प्रधानमंत्री बने। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि गठबंधन नेताओं का प्रयास होना चाहिए कि कांग्रेस को छोड़कर कोई भी मुख्यमंत्री बन जाए। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश धनखड़ को सपने देखने जैसी बातें कहने की बजाय गठबंधन का धर्म निभाना चाहिए और सबका सम्मान करना चाहिए।

वहीं जेजेपी प्रधान महासचिव ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज कांग्रेस की हालत खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि अब तो कुलदीप बिश्नोई जैसे पुराने कांग्रेसी कांग्रेस को छोड़कर जा रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि भविष्य में भूपेंद्र हुड्डा भी कांग्रेस को छोड़ दें तो आश्चर्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीयत में हमेशा से खोट रहा है इसलिए कांग्रेस खात्मे की ओर है।

इससे पहले दिग्विजय सिंह चौटाला ने गांव मिरान के 20 वर्षीय शहीद अमित की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि देश की सेना में हरियाणा के युवाओं का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का युवा देश पर प्राण न्योछावर करने का मादा रखते हैं। गांव बुसान में युवाओं की मांग पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की सहायता से 2.50 लाख से बनी लाइब्रेरी का आज दिग्विजय सिंह चौटाला ने उद्घाटन किया और युवाओं को आगे भी हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। साथ ही उन्होंने लाइब्रेरी में दो कंप्यूटर देने का वादा युवाओं से किया। उन्होंने युवा प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया। जुई में दिग्विजय चौटाला ने गौशाला की शैड हेतु निजी कोष से दिए गए 5 लाख 51 हजार के बने शैड का उद्घाटन किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+