'बीरेंद्र सिंह बिना पेंदी के लोटे, उनके बयान हास्यास्पद', दिग्विजय चौटाला ने कहा
Haryana News: जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने बीजेपी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की तुलना बिना पेंदी के लोटे से की हैं। उन्होंने कहा कि बीरेंद्र सिंह की बातें हास्यास्पद है।
दिग्विजय ने कहा कि बीरेंद्र सिंह कभी कहते है कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उचाना से चुनाव नहीं लड़ेंगे तो कभी वे दुष्यंत चौटाला के चुनाव लड़ने पर राजनीति छोड़ने की बातें करते है।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उचाना से चुनाव लड़ेंगे यह स्पष्ट कर चुके हैं। ऐसे में जो अपनी बात पर नहीं टिकता है तो उसे बिना पेंदी का लोटा कहा जाता हैं।
दरअसल, दिग्विजय सिंह चौटाला ने कालांवाली हलके के गांव छतरियां, रघुआना, फग्गू, जलाना और सुचान आदि गांवों का दौरा किया और सिरसा लोकसभा की नवसंकल्प रैली का ग्रामीणों को न्योता दिया।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी द्वारा आठ दिसंबर को डबवाली की अनाज मंडी में होने वाली सिरसा लोकसभा की नवसंकल्प रैली की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है और रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
उन्होंने कहा कि रैली के जरिए पार्टी अपने संगठन की ताकत दिखाएगी और जेजेपी नई ऊर्जा के साथ सिरसा में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जुट जाएगी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि रैली में बड़ी संख्या में सिरसा लोकसभा क्षेत्र के लोग भाग लेंगे और रैली ऐतिहासिक होगी।












Click it and Unblock the Notifications