नगर निकाय चुनाव में प्रचार के मैदान में उतरेंगे जेजेपी के मेहनती कार्यकर्ता: दिग्विजय चौटाला

चंडीगढ़, 10 जून। 19 जून को होने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की तैयारियां जोरों पर चल रही है। चुनाव के मद्देनजर पार्टी द्वारा बनाए गए प्रभारियों की निरंतर चुनावी क्षेत्रों में गतिविधियां जारी है। पार्टी द्वारा चुनावी नगरपरिषदों और नगरपालिकाओं में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए वार्ड अनुसार पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई जा रही है। यह जानकारी जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने दी।

Digvijay Chautala said on the election campaign for civic polls

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि वे नूंह नगरपरिषद में चुनाव प्रभारी के तौर पर चुनाव की कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नूंह नगर परिषद में वार्ड अनुसार विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां लगाई गई है। उन्होंने कहा कि वार्ड एक से पांच तक गुड़गांव, छह से दस तक फरीदाबाद, 11 से 13 वार्ड तक पलवल जिले के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार के मैदान में उतरेंगे और गठबंधन प्रत्याशी संजय मनोचा की जीत सुनिश्चित करने का काम करेंगे।

दिग्विजय ने कहा कि नूंह के अलावा नगरपरिषद टोहाना, मंडी डबवाली, नरवाना और नगरपालिका उचाना, शाहाबाद, बरवाला, चीका में भी चुनाव प्रचार का कार्य जोरों पर हैं। दिग्विजय ने कहा कि गठबंधन मजबूती के साथ यह चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सभी 46 नगरपरिषदों व नगरपालिकाओं में गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के मेहनती कार्यकर्ता जुटे हुए है।

जेजेपी राष्ट्रीय प्रचार सचिव एवं मेवात से नगर निकाय चुनाव के प्रभारी दलबीर धनखड़ ने कहा कि नूंह जिले से जननायक चौधरी देवीलाल के साथ गहरा नाता रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है। धनखड़ कहा कि स्थानीय लोग नूंह के हित में बीजेपी-जेजेपी के सांझे उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाएंगे और नूंह नगरपरिषद क्षेत्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+