Jharkhand के नए DGP अजय कुमार सिंह ने संभाला पदभार, CM सोरेन से की मुलाकात

झारखंड के नए पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने पदभार संभालते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। सीएमओ की ओर से इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया।

Hemant Soren

Jharkhand News: अजय कुमार सिंह को झारखंड का नया पुलिस महानिदेशक का पदभार सौंपा गया। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। नए पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद डीजीपी अजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से विज्ञप्ति जारी कर कहा गया कि राज्य के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवासीय कार्यालय में उनसे मुलाकात की। सीएमओ की ओर से इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया। बता दें कि मंगलवार देर शाम गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अजय कुमार सिंह को झारखंड पुलिस का महानिदेशक बनाने की अधिसूचना जारी की।

इतना ही नहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर नवनियुक्त डीजीपी अजय कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की फोटो शेयर की है। जिसमें वे झारखंड के नए डीजीपी अजय कुमार सिंह से बातें करते हुए दिख रहे है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डीजीपी अजय कुमार सिंह से यह शिष्टाचार भेंट थी।

पदभार संभालते ही सूबे के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने साइबर क्रिमिनल्स और संगठित अपराध से जुड़े लोगों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस साइबर क्राइम और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। आपको बता दें, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1989 बैच के पुलिस अधिकारी अजय कुमार सिंह इसके पहले झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+