दुष्यंत चौटाला को सीएम बनाने का फैसला जनता लेगी- बबली

दुष्यंत चौटाला को सीएम बनाने का फैसला प्रदेश की जनता करेगी। सोमवार को यह टिप्पणी पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र बबली ने की। वे जजपा के कोटे से गठबंधन सरकार में मंत्री हैं। बबली गोहाना में सेक्टर-7 के कम्युनिटी सेंटर में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बांटने के लिए आए थे। पत्रकारों से उनसे पूछा गया था कि जजपा आगामी विधानसभा चुनाव में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को क्या भावी मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट करेगी।

Dushyant Chautala

बुढ़ापा पेंशन को 5100 रुपए करने के जजपा के वादे पर देवेंद्र बबली ने कहा कि गठबंधन सरकार में दोनों दल अपने-अपने चुनावी वादे पूरे कर रहे हैं। बुढ़ापा पेंशन पहले भी बढ़ाई गई है तथा आगे और भी बढ़ाई जाएगी। नए पंचायत प्रतिनिधियों के शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्रों की जांच को मंत्री ने जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि जो सही है, उसे डरने की जरूरत नहीं, पर जो गलत है, वह बच नहीं पाएगा।

देवेंद्र बबली ने पोर्टल के सिस्टम की वकालत की। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग ऑनलाइन का है। पोर्टल से न केवल पारदर्शिता आएगी अपितु जिन का हक है, उनको उनका हक भी मिलेगा। विपक्षी दलों द्वारा घोटालों के आरोप लगाने पर मंत्री ने कहा कि विपक्ष आरोप लगा रहा है, हम प्रदेश का विकास कर रहे हैं। इस अवसर पर गोहाना नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी इंद्रजीत विरमानी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, गोहाना हलका जजपा अध्यक्ष नरेंद्र गहलावत मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+