आंध्र प्रदेश में मंदिर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पब्लिश की जाएगी पत्रिकाएं
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और बंदोबस्ती मंत्री कोट्टू सत्यनारायण ने बताया कि उनकी सरकार राज्य में मंदिर पर्यटन को बढ़ावा देने के उपाय में जुट चुकी है। उन्होंने बताया मंदिरो को बढ़ावा देने लिए राज्य के मंदिर पर्यटन पर आधारित मासिक पत्रिकाएं प्रकाशित की जाएंगी।

डिप्टी सीएमू सत्यनारायण ने मीडिया को संबोधित करते हुए ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंदिर पर्यटन पर आधारित मासिक पत्रिकाओं को इस प्रकार प्रकाशित किया जाएगा ताकि दूसरे क्षेत्रों और राज्यों में रहने वो लोगों को आंध्र प्रदेश में स्थित मंदिरों की विशेषताओं और अन्य विवरण मिल सके इसके अलावा संबंधित मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी मिल सके। इसके लिए राज्य स्तर पर एक केंद्रीकृत सलाहकार एवं संपादकीय बोर्ड का गठन किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications