डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने छात्राओं से जाने बिजनेस आइडियाज

दिल्ली सरकार के स्कूलों में छात्रों को जॉब सीकर बनने के बजाय जॉब प्रोवाइडर बनाने के उद्देश्य से बिजनेस ब्लास्टर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। दिल्ली के डिप्टी सीएम व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को बिजनेस ब्लास्टर्स के क्रियान्वयन के साथ-साथ छात्राओं के बिजनेस आइडियाज को जानने के लिए सर्वोदय कन्या विद्यालय मंडावली नंबर. 1 का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से उनके बिजनेस आइडियाज के बारे में चर्चा की।
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दिल्ली सरकार के सर्वोदय कन्या विद्यालय मंडावली नंबर. 1 पर पहुंचकर छात्राओं से उनके बिजनेस आइडियाज पर उनसे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कम उम्र से ही अपने स्टार्ट-अप्स शुरू कर बिजनेस के कोर एलिमेंट्स को समझते हुए हमारे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे स्मार्ट एंटरप्रेन्योर के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक भी बन रहे हैं। मुझे यह देख कर खुशी है कि हमारे स्कूलों के बच्चे अपना बिजनेस शुरू करने का सपना देख रहे है और अपने-अपने क्षेत्रों में कुछ नए प्रयोग करने के लिए बेताब है, इनकी इस बेताबी को दिल्ली सरकार सपोर्ट करेगी, इसी से आने वाले समय की नई नौकरियां पैदा होंगी। दिल्ली सरकार के अनुसार पहले साल इस कार्यक्रम ने उपलब्धियां हासिल की। इसके दूसरे साल में भी स्कूलों के छात्र अपने बिजनेस आइडियाज के दम पर एंटरप्रेन्योर बनने की शुरुआत कर चुके हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि बिजनेस ब्लास्टर्स के माध्यम से हमारे छात्रों की नौकरी तलाशने वालों से नौकरी बनाने वालों तक की यात्रा शुरू हुई है। इनके अनूठे बिजनेस आइडियाज भविष्य की बहुराष्ट्रीय कंपनियों में तब्दील होंगे। बिजनेस ब्लास्टर्स ने छात्रों के लिए करियर की परिभाषा को पूरी तरह से बदल दिया है। अब हमारे स्कूली छात्र नौकरियों का पीछा करने के बजाय नौकरी देने वाला बन रहे हैं। भारत को नंबर.1 देश बनाने के लिए इसी रोजगार सृजक मानसिकता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अपने शानदार आइडियाज के दम पर देश से बेरोजगारी को करेंगे खत्म। भविष्य में अपने द्वारा शुरू की गई शानदार कंपनियों के माध्यम से देश की इकोनॉमी को बूस्ट करने में अपना योगदान देंगे। बच्चों की मानसिकता में स्कूली स्तर से ही यह भाव आना जरूरी है। पढ़ाई पूरी करने के बाद जॉब सीकर नहीं जॉब प्रोवाइडर बनेंगे और ऐसी नौकरियां पैदा करेंगे जो वर्तमान में अस्तित्व में नहीं है।
स्कूल विजिट के दौरान स्टूडेंट्स ने डिप्टी सीएम के सामने अपने अनोखे बिजनेस आइडियाज प्रस्तुत किए जैसे छोटे व्यवसायों के लिए विज्ञापन, कस्टमाइज्ड डिजाइनर ड्रेस, घर के लिए सजावटी सामान,कैटरिंग, आर्टिफिशियल ज्वेलरी। डिप्टी सीएम से अपने अनुभवों को साझा करते हुए स्टूडेंट्स ने बताया कि बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम से उनमें टीम में काम करने, प्लानिंग करने, रिस्क लेने जैसे क्षमताओं का विकास हुआ है। साथ ही उनमें लीडरशिप क्वालिटी, नए आइडिया के लिए ब्रेन स्टोर्मिंग करने, टाइम मैनेजमेंट करने, अपने प्रोडक्ट को लेकर लोगों को कन्वेंस करने, अपने आइडिया को और बेहतर बनाने के लिए मार्केट रिसर्च करने जैसी समझ भी आई है। बच्चों ने बताया कि उन्हें बिजनेस ब्लास्टर्स से स्वतंत्र बनने में मदद मिल रही है, उनका कॉन्फिडेंस बढ़ रहा है और वो खुद के स्किल्स के बारे में समझ पा रहे है।












Click it and Unblock the Notifications