वीरवार को जींद और कैथल में डिप्टी सीएम, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
वीरवार 22 जून को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जींद और कैथल जिले के दौरे पर रहेंगे। वे यहां विभिन्न सार्वजनिक और निजी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएम जींद जिले में गांव दनौदा कलां में जनसभा, कालवां, ढाबी टेकसिंह में जनसभा, गढ़ी, नेपेवाला, कोयल में जनसभा, गुरुसर में जनसभा और अंबरसर का दौरा करेंगे।

इसके उपरांत कैथल जिले में श्री खाटू श्याम मंदिर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, सेक्टर 21 में जनसभा, नई अनाज मंडी, अमरगढ़ गामड़ी और निरंजन विल्ला में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications