महिला हॉकी खिलाड़ियों के लिए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भेजी 50 किट, कहा- नाम करेंगी रौशन
Dushyant Chautala: महिला हॉकी खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बड़ा कमद उठाया है। उन्होंने महिला हॉकी खिलाड़ियों के लिए 50 हॉकी किट भेजी है। इस दौरान डिप्टी सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मुझे उम्मीद है ये बच्चियां देश और प्रदेश का नाम रौशन करेंगी।'
दरअसल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पिछले दिनों हरियाणा के रोहतक जिले के रिठाल गांव गए थे। यहां बच्चियों ने हॉकी स्टिक और हॉकी बॉल की मांग की थी। बच्चियों की मांग पर हरियाणा के डिप्टी सीएम ने 50 हॉकी किट रोहतक भेजी। इस दौरान डिप्टी सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बच्चियों की मांग पर यह सामान पहुंचने से वे बहुत खुश हैं। मुझे उम्मीद है ये बच्चियां देश और प्रदेश का नाम रौशन करेंगी।'

इस बाबत और जानकारी देते हुए जननायक जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता फूल राणा ने बताया कि गांव रिठाला से 13 महिला हॉकी खिलाड़ी नेशनल खेल चुकी हैं और 10 महिला हॉकी खिलाड़ियों का अब नेशनल के लिए सिलेक्शन हो चुका है। इस दौरान उन्होंने बताया कि 20 दिन पहले डिप्टी सीएम के सामने हॉकी खिलाड़ियों ने किट की मांग रही थी।
जिसे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पूरा किया। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को रिठाल गांव में महिला हॉकी खिलाड़ियों को 50 किट वितरित की गई। प्रवक्ता फूल राणा ने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला जुबानी के धनी नेता हैं, जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। कहा कि हरियाणा के युवाओं के प्रति युवा जननायक दुष्यंत चौटाला का ये प्यार व लगाव इस बात को दर्शाता है।












Click it and Unblock the Notifications