डबवाली हलके के विकास कार्यों के लिए डिप्टी सीएम ने जारी किए चार करोड़ रुपए

डबवाली, 09 अगस्त: डबवाली हलके में विकास कार्यों के लिए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने चार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है। पिछले दिनों डिप्टी सीएम अपने गांव चौटाला आए थे, जहां पर आसपास के ग्रामीणों ने कई मांगे उनके समक्ष रखी थी।

Deputy CM Dushyant Chautala released four crore rupees for Dabwali development works

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि तेजाखेड़ा रोड से आसाखेड़ा माइनर तक इंटरलॉकिंग रास्ता बनाया जाएगा, जिस पर करीब तीन करोड़ पांच लाख 93 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। उन्होंने बताया कि यह राशि विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। इसी तरह चौटाला गांव कीमैन मार्केट स्थित पुराना चौक के सुधारीकरण व अन्य कार्य के लिए 20 लाख 77 हजार रुपये तथा बाईपास रोड से फिरनी तक (गोशाला के पीछे) इंटरलॉकिंग सड़क के लिए 20 लाख 80 हजार रुपये जारी कर दिए गए हैं।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि तेजाखेड़ा गांव के तालाब की चारदीवारी के लिए 11 लाख 11 हजार रुपये, आसाखेड़ा गांव के रामबाग की चारदीवारी के लिए 15 लाख 35 हजार रुपये, भारूखेड़ा गांव में गली निर्माण के लिए 11 लाख 32 हजार रुपये तथा आसाखेड़ा गांव की फिरनी से रामबाग तक इंटरलॉकिंग रास्ते के लिए 16 लाख 20 हजार रुपये जारी किए गए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव विकास के लिए सरकार की ओर से किसी प्रकार की धन की कमी नहीं रखी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+