रोहतक पहुंचे डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला:गोल्ड मेडलिस्ट प्रवीण हुड्डा को किया सम्मानित
इस दौरान उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गांव रुड़की में जननायक ताऊ देवीलाल खेल परिसर का भी शिलान्यास किया। वहीं खिलाड़ियों को आगे बढ़ने व देश के लिए मेडल लेकर आने का लिए संदेश दिया। गांव रुड़की में ग्रामीणों से भी मिले और

हरियाणा में रोहतक के गांव रुड़की में शुक्रवार को डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला पहुंचे। यहां उन्होंने गोल्ड मेडलिस्ट प्रवीण हुड्डा को सम्मानित किया। साथ ही कहा कि प्रवीण हुड्डा ने प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। खेल में हमारी बेटियां भी आगे बढ़ रहीं हैं, उम्मीद है कि वे आगे भी ज्यादा मेडल जीतकर नाम रोशन करेंगी।
खेल परिसर का किया शिलान्यास
इस दौरान उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गांव रुड़की में जननायक ताऊ देवीलाल खेल परिसर का भी शिलान्यास किया। वहीं खिलाड़ियों को आगे बढ़ने व देश के लिए मेडल लेकर आने का लिए संदेश दिया। गांव रुड़की में ग्रामीणों से भी मिले और उनकी समस्याएं भी सुनी।
पूर्व सरकारों की खामियां सुधार रहे
इस दौरान डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नेशनल हाईवे पर जलभराव पर संज्ञान लेंगे और इसका समाधान भी करवाया जाएगा। उन्होंने पिछली सरकरों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सरकारों में खामियां रहीं हैं। जिनमें निरंतर सुधार किया जा रहा है। लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हर प्रयास जारी है।
हिसार एयरपोर्ट के रनवे का 99 प्रतिशत काम पूरा
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तर्ज पर विजन के साथ हिसार एयरपोर्ट को विकसित किया जा रहा है। पिछले डेढ़ साल में रनवे का 99 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। वहीं मार्च तक रनवे लाइट्स बनाने का टारगेट है। एयरपोर्ट पर जहाज उतरने, डोमेस्टिक कनेक्टिविटी बढ़ने और इंटरनेशनल डिमांड आने के बाद हिसार एयरपोर्ट इंटरनेशनल बनेगा।
800 करोड़ से हिसार एविएशन हब के लिए रखा
उन्होंने कहा कि सरकार ने 800 करोड़ का बजट हिसार एविएशन हब के लिए रखा है, जो प्रदेश की एविएशन तस्वीर को बदलेगी। 7200 एकड़ में हिसार में हरियाणा का पहला बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। पांच साल के बाद कोई संसद में पूछेगा तो केंद्र सरकार जरूर लिखकर देगी कि हिसार एयरपोर्ट फंक्शनिंग में है और अब इसे इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की ओर बढ़ा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications