दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत चौटाला निर्माणाधीन वीर तेजाजी के मंदिर में जेजेपी के ‘जहां देवालय, वहां पुस्तकालय’ के मिशन को साकार करने की दिशा में बनवाई गई डिजिटल लाइब्रेरी युवाओं को समर्पित करेंगे,

Dushyant Chautala

एक मई सोमवार से हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि एक मई को डिप्टी सीएम वीर तेजाजी की जन्मस्थली राजस्थान के नागौर जिले के गांव खरनाल में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

इसके साथ ही दुष्यंत चौटाला निर्माणाधीन वीर तेजाजी के मंदिर में जेजेपी के 'जहां देवालय, वहां पुस्तकालय' के मिशन को साकार करने की दिशा में बनवाई गई डिजिटल लाइब्रेरी युवाओं को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज की जन्मस्थली को भव्य स्वरूप देने के लिए जेजेपी वीर तेजाजी महाराज के भव्य मंदिर के निर्माण में हर संभव प्रयास कर रही है।

पिछले साल जून माह में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने वहां मंदिर नवनिर्माण की आधारशिला रखी थी और अब डिप्टी सीएम युवाओं को वहां लाइब्रेरी की सौगात देने जा रहे हैं। वहीं दो मई को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जयपुर में स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और राज्य के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+