3 मई को सोनीपत में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, करीब 15 कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सोनीपत जिले के दौरे पर रहेंगे। उपमुख्यमंत्री शहर और गांवों में आयोजित करीब 15 कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

Deputy CM Dushyant Chautala in Sonepat on 3 May

तीन मई बुधवार को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सोनीपत जिले के दौरे पर रहेंगे। यहां उपमुख्यमंत्री शहर और गांवों में आयोजित करीब 15 कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि सोनीपत दौरे के दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सेक्टर 12 में डेढ़ एकड़ में करीब 13 करोड़ रूपए की लागत से तैयार हुए जीएसटी भवन का उद्घाटन करेंगे।

इस कार्यक्रम के अलावा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला क्रमश: गांव ईशापुर खेड़ी, खानपुर कलां, बड़वासनी, रायपुर, होटल कोज़ेट, सेक्टर 14, आदर्श नगर, गुड़ मंडी, भगत सिंह कॉलोनी, सेक्टर 23, शास्त्री कॉलोनी, ईदगाह कॉलोनी, गांव जटवाड़ी, कमासपुर आदि जगहों पर आयोजित विभिन्न सार्वजनिक एवं निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

सोनीपत दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री जहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तो वहीं स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+