डिप्टी CM चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर हमला, कहा- पिता-पुत्र रोहतक से बाहर मैच फिक्सिंग नहीं कर सकते
डिप्टी CM चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर हमला, कहा- पिता-पुत्र रोहतक से बाहर मैच फिक्सिंग नहीं कर सकते
चंडीगढ़। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंग कसा। उन्होंने फतेहाबाद में कहा कि हुडा पिता-पुत्र रोहतक के बाहर किसी प्रकार की मैच फिक्सिंग नहीं कर सकते। आने वाले दिनों में उनके गढ़ में जाकर भी उनको हराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदमपुर उप चुनाव जीता कर जनता ने सरकार को ताकत दी है।

कांग्रेस प्रत्याशी जेपी द्वारा जीत को भव्य की बजाय भाजपा की बताने के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जीत तो जीत होती है। इसमें किस-किस का योगदान है, यह वोटर को पता है। समुंदर बाल्टी के पानी से नहीं बल्कि बूंद बूंद से भरता है। दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जी-तोड़ मेहनत की है। इससे पहले कार्यक्रम में विनोद तायल ने उनका स्वागत किया।
चौटाला ने फतेहाबाद की श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला को सराहा। कहा कि यहां पर दो देसी गाय नस्लें थारपारकर और सहीवाल के नस्ल संवर्धन पर कार्य हो रहा है, जो कि दुग्ध उत्पादन के लिए अच्छा है। साथ ही यहां बने अपना घर में विशेष जरूरत वाले 80 लोगों को रखा जा रहा है। इसके लिए विनोद तायल और सभी ट्रस्टी बधाई के पात्र हैं। हरियाणा की एक गौशाला में गोबर से बने पेंट को मंजूरी पर उन्होंने कहा कि प्रपोजल मिला है, यदि यह सक्सेसफुल रहता है तो पंचायती राज के तहत अप्रूव किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications