उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया- हमारा सपना देश के टॉप 10 स्कूलों में सभी नाम दिल्ली सरकार के स्कूलों के हों

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर: एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में भारत के टॉप 10 में से 5 स्कूल दिल्ली सरकार के हैं। राज्य के सरकारी स्कूलों की कैटिगरी में दिल्ली के स्कूल पहले और दूसरे स्थान पर, नौवें स्थान पर दो स्कूल और एक स्कूल दसवे

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर: एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में भारत के टॉप 10 में से 5 स्कूल दिल्ली सरकार के हैं। राज्य के सरकारी स्कूलों की कैटिगरी में दिल्ली के स्कूल पहले और दूसरे स्थान पर, नौवें स्थान पर दो स्कूल और एक स्कूल दसवें पायदान पर है। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने स्कूल प्रिंसिपल्स पर भरोसा दिखाया, उन्हें शानदार ट्रेनिंग और सुविधाएं उपलब्ध करवाई और इसी भरोसे के दम पर दिल्ली सरकार के स्कूल आज देश के टॉप 10 स्कूलों में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अब हमारा सपना है कि आने वाले समय में देश के टॉप 10 स्कूलों की लिस्ट में सारे नाम दिल्ली सरकार के स्कूलों के हों और जब दुनिया के टॉप स्कूलों की लिस्ट बने तो उसमें सारे स्कूल भारत के हों।

manish sisodia

इंडिया स्कूल रैंकिंग में दिल्ली के 2 सरकारी स्कूलों ने किया टॉप, CM केजरीवाल बोले- मुझे मेरी शिक्षा टीम पर गर्व है

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिसोदिया ने कहा कि यह केवल हमारी उपलब्धि नहीं है बल्कि दिल्ली सरकार के स्कूलों के सभी स्कूल प्रमुखों, 60,000 शिक्षकों और लाखों बच्चों और पैरंट्स की उपलब्धि है| उन्होंने बताया कि इन पांच स्कूलों में 2 स्कूल पूर्वी दिल्ली के हैं जिनकी स्थिति पहले बहुत ज्यादा खराब हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रमुखों को आईआईएम में लीडरशिप ट्रेनिंग दी गई, कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में इंटरनैशनल एक्सपोजर दिया गया और इसका नतीजा है कि दिल्ली सरकार के स्कूल टॉप 10 में शामिल हैं।

ऐसे लाए सुधार
आरपीवीवी, सूरजमल विहार के प्रिंसिपल डॉ. राजपाल सिंह ने कहा कि 2015 से बोर्ड रिजल्ट में मार्क्स का औसत 80% से अधिक रहा। 2017 में हमारे बच्चों ने मॉस्को में ओलंपियाड में केमेस्ट्री में मेडल जीता। आरपीवीवी, द्वारका सेक्टर-10 लगातार 4 सालों से ईडब्ल्यू रैंकिंग में पहले स्थान पर आ रहा है। प्रिंसिपल अतुल कुमार ने कहा कि आईआईएम जैसे संस्थाओं की ट्रेनिंग के बाद हमारे अंदर आत्मविश्वास आया है। आरपीवीवी, द्वारका सेक्टर-5 के प्रिंसिपल एच आर शर्मा ने कहा कि हमारे स्कूल से बेहद सामान्य परिवारों से ताल्लुक रखने वाले कई बच्चों ने इस साल जेईई मेंस में शानदार प्रदर्शन किया है। आरपीवीवी, रोहिणी सेक्टर-11 के प्रिंसिपल विपिन शर्मा ने बताया कि हम स्कूल में बच्चों की जरूरत को समझते हुए उन पर काम करते है। आरपीवीवी, यमुना विहार ने इस साल रैंकिंग में 9वें स्थान से छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रिंसिपल हरीश कुमार ने कहा कि हमने पढ़ाने के लिए अनूठे तरीकों को अपनाया। साथ ही, स्टूडेंट काउंसिल के द्वारा बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में शामिल किया|
कुर्तियों, साड़ियों जैसे महिलाओं के एथनिक परिधानों के नवीनतम संग्रह के साथ पारंपरिक बनें, बेस्टसेलर की खरीदारी करें और भारी छूट प्राप्त करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+