उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 9 को करेंगे जाट धर्मशाला का उद्घाटन

जिला जननायक जनता पार्टी (जजपा) कार्यालय में शनिवार को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के 9 जनवरी को जिला आगमन पर तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने दी है।
उन्होंने बताया कि आगामी 9 जनवरी को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला रणबीर हुड्डा चौक स्थित जाट धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उद्घाटन को लेकर जिम्मेदारी लगाई। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल एवं प्रदेश सचिव मंजीत जैलदार ने भी विचार व्यक्त किए।
इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास दिलवाया कि वे अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। बैठक में राजबीर तिहाडा, टेकचन्द सैनी, चौ. देवीराम, शिशराम चौकन, बच्चू सिंह शाहपुर, कमलेश डाबला, अमन जून, सुधीर चौधरी, रणबीर चेयरमैन, राजबीर कालूवास, किरणपाल यादव आदि मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications