उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं

जिले के उचाना, जुलाना, नरवाना, सफीदों और जींद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री को अपनी समस्याएं बताईं।

Deputy Chief Minister Dushyant Chautala listened to the problems of the workers

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य के साथ मंगलवार देर रात अर्बन इस्टेट स्थित जजपा कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को फोन कर उनका समाधान भी कराया।

जजपा कार्यकर्ता बुधवार सुबह आठ बजे ही पार्टी कार्यालय में आने लगे थे। उपमुख्यमंत्री सुबह नौ बजे ही तैयार होकर कार्यकर्ताओं के बीच बैठ गए। इसके बाद उन्होंने लगातार छह घंटे तक खुले में बैठकर शिकायतें सुनीं। जिले के उचाना, जुलाना, नरवाना, सफीदों और जींद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री को अपनी समस्याएं बताईं।

जब तक हर कार्यकर्ता से मुलाकात नहीं हो गई तबतक उपमुख्यमंत्री पूछते रहे कोई बाकी तो नहीं बचा। समस्याएं सुनने के बाद चौटाला ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को फोन कर कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करने और गांव में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, सूरजभान काजल, कुलदीप रंधावा, महिला जिला प्रधान अमिता ढांडा, वेदपाल भनवाला, राजू सैन, धर्मबीर रेढू, कुलदीप सिहाग, कुलदीप गिल, कुलबीर चहल, कर्मपाल ढुल, सतीश बिढ़ान, विकास सिहाग मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+