दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड में 11 हजार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती
पुलिस मुख्यालय ने 24 जिलों में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर तैयारी पूरी कर ली है. पुलिस मुख्यालय स्तर से 24 जिलों को करीब 11 हजार अतिरिक्त पुलिस प्रदान किये गये हैं। राज्य के 24 जिलों में कुल 5866 लाठी बल व 4975 होमगार्ड प्र
रांची,30 सिंतंबर: पुलिस मुख्यालय ने 24 जिलों में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर तैयारी पूरी कर ली है. पुलिस मुख्यालय स्तर से 24 जिलों को करीब 11 हजार अतिरिक्त पुलिस प्रदान किये गये हैं। राज्य के 24 जिलों में कुल 5866 लाठी बल व 4975 होमगार्ड प्रदान किये गये है। रांची जिला में सबसे अधिक अतिरिक्त पुलिस प्रदान किये गये हैं। यहां पर लाठी बल और होमगार्ड के अलावा दो कंपनी आरएपी, एक टीम टीयर गैस, एक टीम बीडीएस प्रदान किया गया. इसके अलावा हजारीबाग, जमशेदपुर व गिरिडीह में भी एक-एक कंपनी आरएपी, एक टीम टीयर गैस और एक टीम बीडीडीएस टीम प्रदान कर दिये गये हैं।

दुर्गा पूजा में सुरक्षा-व्यवस्था के लिए गृह मंत्रालय से मांगा बल
दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था के लिए संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त केंद्रीय पुलिस की तैनाती के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय की ओर से केंद्रीय गृह मंत्रालय से पत्राचार किया गया है। इसमें सुरक्षा- व्यवस्था के लिए चार कंपनी सीआरपीएफ और दो कंपनी रैप प्रदान करने की अनुमति मांगी गयी है।












Click it and Unblock the Notifications