UP में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच सीएम योगी ने संभाला मोर्चा, सभी जिलों में बनाएं डेडिकेटेड अस्पताल

डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच सीएम योगी ने संभाला मोर्चा, सभी जिलों में बनाएं डेडिकेटेड अस्पताल

dengue and chikungunya in uttar pradesh: उत्तर प्रदेश में डेंगू के साथ ही चिकनगुनिया तथा वायरल फीवर (Viral Fever) के बढ़ते प्रकोप को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अब मोर्चा संभाल लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर टीम-9 (Team-9) के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में डेंगू से निपटने के लिए युद्धस्तर पर फॉगिंग शुरू की है।

CM Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेंगू व अन्य संचारी रोगों की प्रदेशव्यापी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने इसकी रोकथाम के लिए टीम-9 को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर सम्पन्न हुई इस बैठक में सीएम योगी ने शीघ्र ही सभी जिलों में डेंगू तथा अन्य बुखार के इलाज के लिए डेडिकेटेड अस्पताल खोलने का निर्देश दिया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए बेहतर सर्विलांस जरूरी है, इसको लेकर घर-घर स्क्रीनिंग कराएं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 से कहा कि सभी लोगों को डेंगू से बचाव के लिए आपकी सरकार तत्पर एवं सजग है। हमको प्रत्येक जिले में कम से कम एक डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल एक्टिव करने के साथ इसमें प्रत्येक व्यक्ति के लिए बेड और विधिवत चिकित्सकीय जांच और समुचित इलाज की व्यवस्था करनी होगी। इतना ही नहीं सर्विलांस बेहतर कर घर-घर स्क्रीनिंग भी की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी ध्यान रखें कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को बेड मिले, उसकी विधिवत चिकित्सकीय जांच हो। डेंगू टेस्टिंग और प्लेटलेट्स की जांच की सुविधा को भी बेहतर करें।

लखनऊ में 400 वाहन कर रहें फॉगिंग
डेंगू से निपटने के लिए प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 400 फॉगिंग, एंटी-लार्वा वाहन से दवाओं का छिड़काव किया गया। संभागीय आयुक्त रोशन जैकब और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने इलाकों का दौरा कर इसका जायजा भी लिया। वहीं इन वाहनों में 130 टू-व्हीलर माउंटेड फॉगिंग मशीन, 40 फोर-व्हीलर माउंटेड फॉगिंग मशीन, 85 ट्रैक्टर टैंकर एंटी-लार्वा मशीन, 70 बैटरी चालित एंटी-लार्वा मशीन और 40 पाइरेथ्रम स्प्रे मशीन के साथ छह स्मॉग गन और नौ स्वीपिंग मशीन शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+