MP News: मध्य प्रदेश में गुना को संभाग बनाने की फिर उठी मांग, AAP ने शासन को भेजा ज्ञापन
मध्य प्रदेश में गुना को संभाग बनाने की मांग फिर उठने लगी है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने शासन को एक ज्ञापन भेजा है।

MP News: आम आदमी पार्टी की गुना इकाई ने गुना को संभाग बनाने और किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से दो अलग-अलग ज्ञापन दिए गए हैं। जिनमें जिले की जनहित से जुड़ी मांगों के अलावा आरोन में जेई जैकी वर्मा की कार्यप्रणाली को लेकर भी ज्ञापन दिया। आम आदमी पार्टी का कहना है कि शहर की आबादी लगभग 3 लाख से अधिक हो चुकी है। गुना के अलावा इसके 20 से 25 किलोमीटर के दायरे में कोई नगर परिषद और नगरपालिका नहीं है।
शहर को नगर निगम और संभाग बनाने की मांग भी 20 वर्षों से शहरवासी कर रहे हैं, जिन पर किसी भी सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। इसी बीच बजरंगगढ़ को नगर परिषद बनाने की चर्चा हो रही है। इस पर आम आदमी पार्टी ने सरकार को सुझाव दिया है कि अगर बजरंगगढ़ को नगर परिषद बनाया जाता है तो गुना को नगर निगम बनाने में अड़चन आ सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि भाजपा सरकार अपने वायदे को पूरा करते हुए सबसे पहले म्याना को नगर परिषद बनाए। इसके अलावा बमोरी और फतेहगढ़ भी नगर परिषद बनने की पात्रता रखते हैं, इन मांगों पर भी गौर किया जाना चाहिए। जबकि चांचौड़ा को जिला बनाने की मांग भी बार-बार लंबित बनी रहती है, जिसे तुरंत पूरा किया जाना चाहिए।
आम आदमी पार्टी के मुताबिक गुना जिला संभाग बनने की पात्रता भी रखता है। क्योंकि जिला मुख्यालय के पास पर्याप्त आबादी और क्षेत्रफल है। ऐसे में गुना को संभाग मुख्यालय बनाने से गुना सहित पड़ोसी जिलों को भी लाभ होगा। एक अन्य ज्ञापन देते हुए आम आदमी पार्टी ने आरोन में पदस्थ बिजली कंपनी के जेई जैकी वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि किसानों के बीच रहने वाले कोई अधिकारी अगर गोलियां चलाकर वसूली करता है तो उसे तुरंत हटाया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications