दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों के लिए बना वॉकेब‍िल‍िटी प्‍लान, पहले फेज में 15 रूट पर होगा निर्माण

नई दिल्ली, अक्टूबर 19। केजरीवाल सरकार दिल्ली की सड़कों को वर्ल्ड क्लास बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। वाहनों के लिए बेहतर सड़क पर काम हो रहा है तो वहीं सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों के लिए सरकार ने एलजी अन‍िल बैजल की अगुआई में यूटीपैक के वर्क‍िंग ग्रुप ने वॉकेब‍िल‍िटी प्‍लान तैयार क‍िया है। इसकी पूरी मॉनि‍टर‍िंग खुद उपराज्यपाल कर रहे हैं। दिल्ली में पहले चरण के तहत 15 जगहों का वॉकेबल प्‍लान तैयार कर लिया गया है। इस प्लान को अब दिल्ली अर्बन ऑर्ट कमीशन के पास भेजा गया है।

delhi government

आपको बता दें कि दिल्ली में 15 जगहों के ल‍िए बनाए गए वॉकेब‍िल‍िटी प्‍लान में से कई प्‍लान को पहले ही यूटीपैक की गवर्निंग बॉडी में मंजूरी म‍िल चुकी है। वहीं अब बाकी के प्‍लान को भी गवर्न‍िंग बॉडी से मंजूरी लेने की तैयारी की जा चुकी है। इस तरह के प्‍लान को आगे और व‍िस्‍तार देते हुए अन्‍य जगहों के ल‍िए लागू क‍िया जाएगा। इस बीच देखा जाए तो इस पूरी योजना को धरातल पर उतारने का काम भूस्‍वाम‍ित्‍व रखने वाली संबंध‍ित एजेंस‍ियां करेंगी। वहीं इसको लागू करने में द‍िल्‍ली सरकार के लोक न‍िर्माण व‍िभाग के अलावा द‍िल्‍ली की तीनों नगर न‍िगम, नई द‍िल्‍ली नगरपाल‍िका पर‍िषद, द‍िल्‍ली छावनी, ट्रांसपोर्ट ड‍िपार्टमेंट और यातायात पुल‍िस समेत अन्‍य संबंध‍ित व‍िभागों की अहम ज‍िम्‍मेदारी होगी।

इस पूरे प्‍लान को यूटीपैक की ओर से तैयार क‍िया गया है। वहीं, इसको स्‍ट्रीट ड‍िजाइन गाइडलाइंस के आधार पर तैयार क‍िया गया है। इस योजना के अंतर्गत फुटपाथ की खास व्‍यवस्‍था करने के साथ-साथ हर‍ियाली का व‍िशेष ध्‍यान रखा जाएगा। इसको बढ़ावा देने का काम भी क‍िया जाएगा। इसके अलावा पैदल यात्र‍ियों के ल‍िए चलने के ल‍िए पैदल पार पथ, स्‍ट्रीट फर्नीचर और साइनेज आद‍ि पर भी बल द‍िया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+