अब हाईटेक होंगे दिल्ली के बस क्यू शेल्टर, यात्रियों को मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं
निश्चित ही पीडब्ल्यूडी की तरफ से दिल्ली में 1397 जगहों पर बनने वाले यह मॉडर्न और हाईटेक बस क्यू शेल्टर यात्रियों के सफर को आसान बनाने में काफी मददगार होगा।

राजधानी दिल्ली में हजारों की संख्या में लोग अपने दफ्तरों और आवश्यक काम के लिए प्रतिदिन बसों से सफर करते हैं। इसी को देखते हुए पीडब्ल्यूडी की ओर से मॉडर्न और हाईटेक बस क्यू शेल्टर बनाया जाएगा, एक रिपोर्ट के मुताबिक 1397 जगहों पर मॉडर्न और हाईटेक बस क्यू शेल्टर बनाए जाने का प्रोजेक्ट तैयार है। इस मॉडर्न और हाईटेक बस क्यू सेंटर में आवश्यक सभी सुविधाएं होंगी। इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी इसमें हर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
बस क्यू शेल्टर में होंगी यह विशेषताएं
पीडब्ल्यूडी की ओर से 1397 जगहों पर जो मॉडर्न और हाईटेक बस क्यू शेल्टर बनाए जाने का प्रोजेक्ट तैयार है। इसके मुताबिक इन बस क्यू शेल्टर में निम्नलिखित सुविधाएं होंगी।
1. इस बस क्यू शेल्टर पर वहां से गुजरने वाली सभी बसों के नंबर और विवरण का उल्लेख होगा।
2. इस बस क्यू शेल्टर में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन लगाया गया है।
3. दिव्यांग लोगों के लिए रैंप की भी सुविधा होगी।
4. इस बस क्यू शेल्टर पर अनाउंसमेंट की भी सुविधा होगी, जिसके माध्यम से जो लोग देख नहीं सकते हैं, उन्हें बस के बारे में समय-समय पर जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
5. जीपीएस सिस्टम से भी बस क्यू शेल्टर को लैस किया जाएगा, इससे किसी रूट की बस अभी कहां पर ही इसकी भी जानकारी मिल सकेगी।
6. यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टिकोण से बस क्यू शेल्टर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
यात्रियों के लिए होगा मददगार
निश्चित ही पीडब्ल्यूडी की तरफ से दिल्ली में 1397 जगहों पर बनने वाले यह मॉडर्न और हाईटेक बस क्यू शेल्टर यात्रियों के सफर को आसान बनाने में काफी मददगार होगा। इसके अलावा दिल्ली में होने वाली आपराधिक घटनाओं को रोकने और सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी यह बस क्यू शेल्टर काफी मददगार होगा। इसके साथ ही यह समाज के सभी तबके बच्चे, महिला और बुजुर्ग सभी के लिए सुविधाओं की सौगात लेकर आएगा।












Click it and Unblock the Notifications