दिल्ली: मनीष सिसोदिया ने जी- 20 कार्यक्रमों के लिए केंद्र सरकार से मांगा फंड

Delhi

देश में जी- 20 कार्यक्रमों की मेजबानी लगातार जारी है। देश के विभिन्‍न राज्‍यों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए राज्‍य सरकारें विभिन्‍न स्‍तर पर तैयारियों में जुटी हैं। दिल्‍ली में भी जी-20 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ऐसे में दिल्‍ली सरकार (Delhi Government) ने केंद्र सरकार से जी-20 के लिए फंड की मांग की है। इसे लेकर दिल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को चिट्ठी लिखी है।

मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय वित्त मंत्री को चिट्ठी लिखकर जी 20 की तैयारियों को तेजी से पूरा करने के लिए राशि उपलब्‍ध कराने की मांग की है। अपनी चिट्ठी में सिसोदिया ने कहा कि जी 20 की बैठक दिल्‍ली में होना गर्व की बात है। सिसोदिया ने कहा कि केंद्रीय बजट में दिल्‍ली सरकार को कोई फंड नहीं मिलता है, इसलिए केंद्र सरकार जी 20 की तैयारियों के लिए अतिरिक्‍त फंड उपलब्‍ध कराए।

साथ ही उन्‍होंने अपने पत्र में केंद्र सरकार से कहा है कि जी 20 की विशेष तैयारियों के लिए 927 करोड़ रुपये की जरूरत है।

बता दें कि भारत को हाल ही में जी 20 की अध्‍यक्षता मिली है, ऐसे में इस साल देश जी-20 की 50 से अधिक शहरों में 200 से अधिक बैठकों की मेजबानी करेगा। इसके लिए विभिन्‍न राज्‍य काफी वक्‍त से विशेष तैयारियों में जुटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+