दिल्ली दंगों की जांच कर रही समिति ने फेसबुक इंडिया को भेजा समन, राघव चड्ढा हैं समिति के अध्यक्ष
नई दिल्ली, अक्टूबर 29। आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली विधानसभा की शांति समिति के अध्यक्ष राघव चड्ढा ने फेसबुक इंडिया को समन जारी किया है। इस समन में राघव चड्ढा ने कहा है कि फेक न्यूज और समाज में नफरत भरने वाली न्यूज को रोकने के मामले में इंटरनेट मीडिया की ज़िम्मेदारी को लेकर फेसबुक को आगामी 2 नवंबर को समिति के समक्ष हाजिर होना होगा।

आपको बता दें कि राघव चड्ढा की अध्यक्षता वाली एक समिति दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए सांप्रदायिक दंगों और हिंसा की जांच कर रही है। फेसबुक इंडिया को भेजा गया समन उसी जांच प्रक्रिया का एक हिस्सा है। इस समिति ने फेसबुक इंडिया के अधिकारियों से झूठे, भड़काऊ और दुर्भाग्यपूर्ण संदेशों के प्रसार को रोकने के मामले में अपना विचार रखने के लिए कहा है।
बता दें कि अभी तक समिति ने इस मामले में कई महत्वपूर्ण गवाहों से पूछताछ की है, इनमें वरिष्ठ पत्रकार, जांचकर्ता, डिजिटल कार्यकर्ता अधिकार कार्यकर्ता और फेसबुक कर्मचारी शामिल हैं। समिति के कामकाज में अत्यधिक पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications