Delhi job fair: दिल्ली सरकार आयोजित करेगी रोजगार मेला, लाखों युवाओं को मिलेगा अवसर

बैठक में श्रम एवं रोजगार मंत्री ने DSEU से रोजगार केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 20 करने का प्रस्ताव पेश करने के निर्देश दिए हैं।

Delhi job fair: दिल्ली सरकार राज्य में 20 नए रोजगार केंद्र खोलेगी। जहां एक्सपर्टस युवाओं की काउंसलिंग करेंगे और उन्हें बताया जाएगा कि वह किस क्षेत्र में अपने लिए रास्ते तलाश सकते हैं और सपनों की उड़ान भर सकते हैं। दिल्ली के श्रम एंव रोजगार मंत्री राज कुमार आनंद ने श्रम विभाग और दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) के वाइस चांसलर के साथ रोजगार मेले के विषय पर चर्चा करते हुए बैठक की।

दिल्ली में अभी तक इस तरह के तीन रोजगार केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। बैठक में श्रम एवं रोजगार मंत्री ने DSEU से रोजगार केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 20 करने का प्रस्ताव पेश करने के निर्देश दिए हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्री राज कुमार आनंद ने बैठक में सुझाव दिया कि दिल्ली के युवाओं के रोजगार के विषय में बात करते समय हमें दिव्यांगजनों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। दिव्यांगजनों के लिए अलग से विशेष रोजगार मेला आयोजित करने के आदेश देते हुए कैबिनेट मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और यूनिवर्सिटी से इस दिशा में उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

Delhi Govt on job fair

हर विधानसभा में लगेगा रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग कैंप

रोजगार मंत्री आनंद ने बैठक में यह सुझाव दिया कि रोजगार मेले में दिल्ली के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग कैंप आयोजित किए जाएं। जिसमें क्षेत्र के युवाओं को दिल्ली सरकार के विशाल रोजगार मेले के बारे में बताया जाए और उन्हें इसका हिस्सा बनाया जाए।

छोटे स्तर पर भी आयोजित होंगे रोजगार मेले
श्रम एवं रोजगार मंत्री राज कुमार आनंद ने विभाग के अधिकारियों को समय-समय पर छोटे स्तर पर भी रोजगार मेले आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रोजगार मेले का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की संख्या को पूरा करने के लिए बाहरी एजेंसी को नियुक्त करने के निर्देश भी दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+