Delhi: मैं भी केजरीवाल हस्ताक्षर अभियान को भारी जन समर्थन, मंत्री आतिशी ने किया जनसंपर्क

Delhi News: दिल्ली में आप के मैं भी केजरीवाल हस्ताक्षर अभियान को भारी जन समर्थन मिल रहा है। शनिवार को इस अभियान के तहत आप की वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कालकाजी विधानसभा में डोर टू दूर कैंपेन किया। उन्होंने गोविन्दपुरी, कालकाजी में घर-घर जाकर लोगों से पूछा कि अगर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाता है,तो क्या उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए।

delhi news
इधर विधायक ऋतुराज झा ने किराड़ी, विधायक प्रमिला टोकस ने आरके पुरम और दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र तोमर ने त्रिनगर में डोर-टू-डोर कैंपेन कर जनता की राय जानने का प्रयास किया। सभी जगह जनता ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है,कुछ भी हो जाए, उन्हें इस्तीफ़ा नहीं देना चाहिए।

इस दरमियान दौरान कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि आप के सभी मंत्री, विधायक, नेता डोर टू डोर कैंपेन के लिए ग्राउंड पर उतरे हुए हैं। हम दिल्ली की जनता की राय लेने के लिए निकले है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा झूठे आरोप लगा-लगाकर आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डाल रही है। बीजेपी भाजपा ने सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को गिरफ्तार करा लिया, अब सीएम अरविंद केजरीवाल को भी गिरफ्तार करने की साजिश रचा जा रहा है।

आम आदमी नेता आतिशी ने कहा कि सभी जानते हैं कि आरोप झूठे हैं। इन आरोपों को लगाने का एक ही व जह है कि भाजपा वालों को पता है कि वो चुनावों में अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकते हैं। दिल्ली के लोग जब भी मत देंगे तो अरविंद केजरीवाल को ही देंगे, इसलिए बीजेपी चोर दरवाजे से आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराना चाहती है। आतिशी कहा कि लोगों की राय बहुत स्पष्ट है। दिल्ली का हर एक व्यक्ति ये समझता है कि किस तरह से झूठे आरोप लग रहे है. आतिशी ने कहा कि दिल्ली की जनता का निर्णय हमारे लिए सर्वोपरि है।

यह भी पढ़े Delhi News: दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी पहुंची MCD स्कूल, गड़बड़ियां देख जताई नाराज़गी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+