दिल्ली सरकार की बड़ी पहल, बढ़ेगा हरित क्षेत्र, 9 जुलाई से वन महोत्सव का आगाज

दिल्ली सरकार 9 जुलाई से वन महोत्सव की शुरुआत करने जा रही है। ये कार्यक्रम समर एक्शन प्लान में शामिल है। जिसके तहत दिल्ली में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा।

दिल्ली सचिवालय में गुरुवार (06 जुलाई) को पर्यावरण और वन मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में दिल्ली में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक के दौरान दिल्ली में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 9 जुलाई से वन महोत्सव की शुरुआत आईएआरआई पूसा से करने का निर्णय लिया गया और इसका समापन समारोह 20 अगस्त को छत्रसाल स्टेडियम में किया जाएगा।

वन महोत्सव कार्यक्रम में ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की जाएगी जहां से दिल्ली के लोग मुफ्त में पौधों की बुकिंग कर सकेंगे। दिल्ली के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में इस महाअभियान को मनाया जाएगा। साथ ही निःशुल्क औषधीय पौधों के वितरण का कार्य भी इस वन महोत्सव के दौरान किया जाएगा।

Delhi govt will increase green area

क्या कहा गोपाल राय ने?
बैठक के बाद दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के अंदर प्रदूषण एक बड़ी चुनौती के रूप में हर समय मौजूद रहता है। हमारी सरकार बनने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए लगातार काम किए हैं। उन तमाम उपायों के परिणाम स्वरूप दिल्ली के अंदर प्रदूषण के स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और दिल्ली के अंदर हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर) में काफी इज़ाफ़ा देखा गया है।

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में जहां साल 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसद था वो केजरीवाल सरकार के प्रयासों के कारण, साल 2021 में बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया है। साथ ही शहरों के प्रति व्यक्ति फॉरेस्ट कवर के मामले में दिल्ली पूरे देश में नंबर वन हो गया है।

वो आगे कहते हैं कि इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए समर एक्शन प्लान के 14 बिन्दुओ में शामिल वृक्षारोपण महाअभियान को गति देने के लिए 9 जुलाई से वन महोत्सव की शुरुआत आईएआरआई पूसा से की जाएगी।

जानकारी देते हुए गोपाल राय ने कहा कि इस साल दिल्ली सरकार 9 जुलाई से 20 अगस्त तक हर रविवार को दिल्ली के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में वृक्षारोपण और पौधा वितरण के ज़रिए वन महोत्सव को पूरी दिल्ली के साथ मिलकर मनाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के आरडब्लूए के मेंबर्स और ईको क्लब्स के बच्चे और अध्यापक भी मौजूद रहेंगे।

वन महोत्सव का कार्यक्रम कुछ इस प्रकार है-

  1. 9 जुलाई- आईएआरआई, पूसा (नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र)
  2. 16 जुलाई- गढ़ी मांडू (उत्तर पूर्वी दिल्ली)
  3. 23 जुलाई- रेवला खानपुर (पश्चिमी दिल्ली)
  4. 30 जुलाई- भाटी माइंस, गेट नं 7 (दक्षिणी दिल्ली )
  5. 6 अगस्त- दिल्ली विश्वविद्यालय पोलो ग्राउंड (चांदनी चौक)
  6. 13 अगस्त- एनएच 24, यमुना बैंक मैट्रो स्टेशन के पास (पूर्वी दिल्ली)
  7. 20 अगस्त- छत्रसाल स्टेडियम (उत्तर पश्चिमी दिल्ली)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+