दिल्ली सरकार ने शुरू किया 'अभिभावक संवाद' कार्यक्रम, 18 लाख बच्चों के माता-पिता से होगी बातचीत
नई दिल्ली, अक्टूबर 29। दिल्ली सरकार ने शिक्षा की दिशा में एक और नई पहल की है। नए कार्यक्रम में प्रत्येक सरकारी स्कूल के छात्रों के अभिवावक से जुड़ने का लक्ष्य रखा गया है। दिल्ली सरकार का यह अभिभावकों के साथ संपर्क कायम करने का कार्यक्रम है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इसकी शुरुआत की जिसको 'अभिभावक संवाद' कार्यक्रम नाम दिया गया है।

त्यागराज स्टेडियम में कार्यक्रम की शुरुआत
इस संबंध में सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिभावक संवाद' कार्यक्रम के तहत 18 लाख से अधिक अभिभावकों से सीधा संपर्क स्थापित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का नाम है ''अभिभावक संवाद : आइए अभिभावकों से बात करें।' डिप्टी सीएम ने इस कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'यहां अभिभावकों द्वारा दो तरह की देखरेख प्रचलित है- या तो बिल्कुल देखरेख नहीं होती या हद से ज्यादा निगरानी की जाती है और दोनों ही बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए हानिकारक हैं।'
18 लाख से अधिक अभिभावकों से संपर्क करेंगे शिक्षा मित्र
उन्होने आगे कहा, 'अभिभावक या तो बच्चों के बॉस बन जाते हैं और उन्हें निर्देश देते हैं या नई पीढ़ी के अभिभावक दोस्त बनने का प्रयास करते हैं, लेकिन बच्चों को सिर्फ अभिभावक चाहिए बॉस या दोस्त नहीं। उनके जीवन में यह भूमिका निभाने के लिए अलग लोग हैं।' सिसोदिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 'स्कूल मित्र' 18 लाख से अधिक अभिभावकों से संपर्क करेंगे।'
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार 'स्कूल मित्र' के तौर पर काम करने के लिए स्वयंसेवी अभिभावकों से सहयोग मांगेगी ताकि स्कूल प्रबंधन समितियों और अभिभावकों के बीच की दूरी को कम की जा सके और स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के साथ कायम किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications