दिल्ली सरकार बुजुर्गों को कराएगी तीर्थ यात्रा, मिलेगी फ्री बस सेवा, CM बोले- जल्द होगी शुरुआत
दिल्ली सरकार ट्रेन के साथ ही अब बसों के जरिए भी बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराएगी। सीएम केजरीवाल ने कहा कि कम से कम हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन और अयोध्या तक बस के जरिए भी तीर्थ यात्रा कराई जा सकती है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस हफ्ते शनिवार (12 अगस्त) को द्वारकाधीश रवाना हो रहे तीर्थ यात्रियों को टिकट वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम विचार कर रहे हैं कि अपने बुजुर्गों को आसपास के तीर्थ स्थलों की बसों से ही यात्रा कराई जाए। सीएम केजरीवाल ने कहा- इस पर अब सरकार गंभीरता से विचार कर रही है और जल्द ही इसकी शुरुआत की जाएगी।
सीएम ने शनिवार को त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 780 तीर्थ यात्रियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों के चेहरे पर खुशी देख कर बहुत अच्छा लगता है। आप लोग बड़े सौभाग्यशाली है जो आप लोगों को इतनी लंबी तीर्थ यात्रा करने का मौका मिल रहा है। भगवान करे आप लोगों की यात्रा शुभ हो। हमने दो दिन साल पहले तीर्थ यात्रा योजना शुरू की थी।

तीर्थ यात्रा पर एक युवा भी ले जा सकेंगे
केजरीवाल ने कहा- कुछ ऐसे लोग भी है, जिनके पास भगवान का दिया पैसा नहीं है। वे अपने पैसे से तीर्थ यात्रा नहीं कर सकते हैं। हर व्यक्ति चाहता है कि जीवन में कम से कम एक बार तीर्थ यात्रा हो। अब जिन लोगों को भगवान ने संसाधन नहीं दिए हैं, उन लोगों के पास इस योजना के माध्यम से कम से कम एक तीर्थ यात्रा करने का मौका है।
भगवान का आशीर्वाद जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक 72 ट्रेन जा चुकी है जिनमें 71 हजार लोग तीर्थ यात्रा कर चुके है। मेरी तो इच्छा है कि 60 वर्ष से ऊपर के जितने भी बुजुर्ग हैं, सभी बुजुर्गों को एक बार तीर्थ यात्रा पूरी करा दें। लेकिन ट्रेनों की कमी रहती है। हम केंद्र सरकार से ट्रेन मांगते हैं वो जितना कोशिश होती है। उतनी ट्रेनें हमें देते भी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि द्वारकाधीश बहुत अच्छी जगह है। मैं स्वयं भी वहां होकर आया हूं। आप सभी लोग अच्छे से दर्शन करके आए। दिल्ली और देश की समृद्धि के लिए भगवान से आशीर्वाद जरूर मांगे।












Click it and Unblock the Notifications