दिल्ली सरकार ने जारी किया फ्लड कंट्रोल ऑर्डर, दूर होगी जलजमाव की समस्या

दिल्ली की राजस्व मंत्री आतिशी ने गुरुवार को बाढ़ एवं सिंचाई नियंत्रण विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग का फ्लड कंट्रोल ऑर्डर 2023 जारी किया।

Delhi Flood Control Order 2023: दिल्ली में बारिश के मौसम में जलजमाव की समस्या को लेकर केजरीवाल सरकार ने प्लाड कंट्रोल ऑर्डर जारी कर दिया है। सभी विभाग की टीमों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। ताकि मानसून के दौरान हर आपात परिस्थिति से निपटा जा सके।

कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में मानसून के दौरान जलजमाव व यमुना नदी के जलस्तर बढ़ जाने के कारण खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसी समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए सभी नोडल एजेंसीज को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी सभी एजेंसीज के संयुक्त प्रयासों की मदद से इन समस्याओं से निपटने में काफी हद तक मदद मिली थी। इस बार भी राजस्व विभाग, बाढ़ एवं सिंचाई नियंत्रण विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य संबंधित विभाग मानसून के दौरान बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए तैयार रहें।

Delhi Flood Control Order

दिल्ली में पीडब्ल्यूडी ने 128 पंप हाउस स्थापित किए है, जिनमें 700 से अधिक पंप है। 11 पंप हाउस पूरी तरह से आटोमेटिक है जो सेंसर के माध्यम से पानी के स्तर के बढ़ते ही स्वत शुरू हो जाते हैं। मानसून में जरूरत पड़ने पर पीडब्ल्यूडी अपने मोबाइल पंप यूनिट भी तैनात करेगी।

पीडब्ल्यूडी के नालों की डी-सिल्टिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है और मानसून के बाद दोबारा डी-सिल्टिंग का काम किया जाएगा। मानसून के दौरान पीडब्ल्यूडी का सेंट्रल कंट्रोल रूम गंभीर जलजमाव वाले स्थानों की 24 घंटे सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी कर रही है।

लोग जलजमाव संबंधित शिकायतें दर्ज कर सकें, इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 8130188222, 1800110093 जारी किया है। पीब्ल्यूडी ने 165 जलजमाव वाले क्षेत्र चिन्हित किए, यहाँ की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जलजमाव से निपटने की तैयारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+