दिल्ली सरकार ने उपलब्ध कराए 53 स्थानों पर 100 से अधिक चार्जिंग स्टेशन, कितना होगा खर्च

Electric Vehicles: सरकार ने कहा कि पूरी राजधानी में ई-चार्जिंग स्टेशनों की संख्या में वृद्धि से लोगों में ICE वाहनों की तुलना में EV को चुनने का विश्वास बढ़ेगा।

Electric Vehicles: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में 140 नए सार्वजनिक चार्जिंग पॉइंट और 48 से अधिक बैटरी-स्वैपिंग सुविधाओं का उद्घाटन किया है। यह पहल नागरिकों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर प्रेरित करेगी और राजधानी के खतरनाक प्रदूषण स्तर पर अंकुश लगाने में मदद करेगी।

अधिकारियों के अनुसार, राजधानी भर में ई-चार्जिंग स्टेशनों की संख्या में वृद्धि से लोगों में विश्वास बढ़ेगा और वे ICE वाहनों की तुलना में EV को चुनने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

Arvind Kejriwal

एक अधिकारी ने कहा, 'इससे दिल्ली में ईंधन की तुलना में ईवी चलाना सस्ता हो जाएगा। दोपहिया वाहन को चार्ज करने की लागत 7 पैसे प्रति किमी होगी जबकि तिपहिया वाहनों के लिए यह 8 पैसे प्रति किमी होगी। चार पहिया वाहनों के लिए लागत 33 पैसे/किमी होगी।'

चार्जिंग लागत को लेकर सामने आए ये आंकड़े
अधिकारियों ने चार्जिंग की लागत और लगाए गए चार्ज के प्रकार पर भी जानकारी साझा की। उनके अनुसार, सभी स्थानों पर चार्जिंग की लागत 3 रुपये प्रति यूनिट होगी। आंकड़ों की बात करें तो 3.3 किलोवाट से 7.5 किलोवाट की क्षमता वाले 118 स्लो चार्जिंग पॉइंट होंगे। उनमें से 32 मध्यम चार्जिंग पॉइंट होंगे जिनकी क्षमता 15 किलोवाट से 22 किलोवाट होगी, और 23 फास्ट चार्जिंग पॉइंट होंगे जिनकी क्षमता 22 किलोवाट से अधिक होगी। इसके अलावा, 62 बैटरी-स्वैपिंग सुविधाएं भी होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+