दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश, बाढ़ को लेकर क्या है तैयारी? जानिए

केंद्रीय जल आयोग के पूर्वानुमान के मुताबिक पुराने रेल पुल के नीचे जलस्तर शुक्रवार को रात 10 और 12 बजे के बीच 205.45 मीटर तक पहुंच जाने की आशंका है, लेकिन जलस्तर बाद में और बढ़ सकता है।

Delhi News: जल आयोग द्वारा यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान व्यक्त किये जाने के बाद दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों पर नजर रखने का निर्दश दिया, साथ ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का इंतजाम करने का भी निर्देश दिया है। बता दें कि, गुरुवार तड़के दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से नीचे चला गया था, लेकिन शुक्रवार को जलस्तर 204.95 मीटर पर बना हुआ है।

केंद्रीय जल आयोग द्वारा दिन में पहले जारी किये गये पूर्वानुमान के मुताबिक पुराने रेल पुल के नीचे जलस्तर शुक्रवार को रात 10 और 12 बजे के बीच 205.45 मीटर तक पहुंच जाने की आशंका है, लेकिन जलस्तर बाद में और बढ़ सकता है। इस पूर्वानुमान के बाद दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों पर नजर रखने और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है। अधिकारियों को तटबंध के पास रह रहे लोगों को चेतावनी जारी करने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का इंतजाम करने की सलाह भी दी गयी है।

Delhi govt on flood

8 दिनों तक खतरे के निशान से ऊपर बही यमुना नदी
बुधवार सुबह पांच बजे यह घटकर 205.22 मीटर तक चला गया था। हालांकि, बाद में यह फिर बढ़ने लगा और खतरे के निशान को पार कर गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 22 जुलाई तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। बता दें कि, इस बार दिल्ली में बाढ़ का असर बेहद विनाशकारी रहा और 2,7000 लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+