दिल्ली सरकार ने सीवर लाइन परियोजनाओं को दी मंजूरी
नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने सीवर लाइन बिछाने के लिए कई परियोजनाओं और बवाना एवं मुंडका में विकेंद्रीकृत सीवेज शेाधन संयंत्र (डीएसटीपी) के निर्माण को मंजूरी दी। एक बयान में यह जानकारी दी गई। विकेंद्रीकृत प्रणालियां निवासियों को अपशिष्ट जल शोधन सेवाएं प्रदान करने के लिए छोटी, व्यक्तिगत सुविधाएं हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 570 करोड़ रुपये की परियोजना दिल्ली सरकार को 2025 तक यमुना के जल को स्नान योग्य पानी के मानकों के अनुसार साफ करने और दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों में सीवेज के मुद्दों को हल करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा, ''सीवर लाइन मुंडका के निजामपुर, घेवरा, कंझावला, मोहम्मदपुर माजरा, कराला सहित कई कॉलोनियों में बिछाई जाएंगी। 26 एमजीडी (मिलियन गैलन प्रति दिन) की क्षमता वाले डीएसटीपी का भी निर्माण किया जाएगा।''
बवाना में 24 अनधिकृत कॉलोनियों वाले नौ गांवों में 40 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रति दिन) क्षमता वाले डीएसटीपी का निर्माण किया जाएगा। सिसोदिया ने कहा कि बवाना में 10.65 करोड़ रुपये की लागत से दो एमजीडी रीसाइक्लिंग संयंत्र का निर्माण किया जाएगा।
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला












Click it and Unblock the Notifications