दिल्ली सरकार जल्द शुरू करेगी ई-स्कूटर सेवा, द्वारका होगा पहला पड़ाव; कनेक्टविटी में होगा सुधार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहा कि परियोजना शुरू में द्वारका में शुरू की जाएगी, जहां कोई मेट्रो स्टेशन या बस स्टाप नहीं है। इसके बाद अधिक भीड़ वाले अन्य स्थानों की पहचान की जाएगी।

arvind

नई दिल्लीः मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को घोषणा की कि लास्ट माइल कनेक्टिविटी की समस्या को दूर करने के लिए दिल्ली सरकार जल्द ही ई-स्कूटर सेवा शुरू करेगी। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ये स्कूटर स्व-चालित होंगे और एक बार चार्ज करने पर 60 किलोमीटर तक चलेंगे।

उन्होंने कहा कि परियोजना शुरू में द्वारका में शुरू की जाएगी, जहां कोई मेट्रो स्टेशन या बस स्टाप नहीं है। इसके बाद अधिक भीड़ वाले अन्य स्थानों की पहचान की जाएगी। उन्होंने कहा, "हमने सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में सुधार किया है, और अधिक बसें शामिल की हैं और अब इस ई-स्कूटर सुविधा के साथ हम अंतिम मील कनेक्टिविटी की समस्या का समाधान करेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+