दिल्ली सरकार ने दिया गेस्ट टीचर्स वेरिफिकेशन का दिया डाटा, अनियमितता का आरोप खारिज

दिल्ली सरकार के स्कूलों में 16600 गेस्ट टीचर्स हैं। इन टीचर्स में से 109 गेस्ट टीचर्स को छोड़ सभी के रिकॉर्डस वेरीफाई है।

Arvind Kejriwal

Delhi Guest Teacher: दिल्ली सरकार के स्कूलों में 16600 गेस्ट टीचर्स हैं. इन टीचर्स में से 109 गेस्ट टीचर्स को छोड़ सभी के रिकॉर्डस वेरीफाई है। दिल्ली सरकार ने अब इन 109 टीचर्स को अपने रिकॉर्डस वेरीफाई कराने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। शिक्षा मंत्री राजकुमार आनंद ने इस विषय पर कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ रहे गरीब बच्चों की पढ़ाई को रोकने के उपराज्यपाल के मंसूबे धरे के धरे रह गए। उपराज्यपाल ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया था कि दिल्ली में गेस्ट टीचर्स की भर्ती में अनियमितता हुई है. लेकिन उपराज्यपाल द्वारा इसपर कराई गई जांच में केजरीवाल सरकार की ईमानदारी का सबूत मिला और साफ हो गया कि एलजी का ये आरोप पूरी तरह से मनगढ़ंत है।

क्वालिफाइड हैं गेस्ट शिक्षक
दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने साझा किया कि, उपराज्यपाल द्वारा ये आरोप लगाया गया था कि शिक्षा विभाग द्वारा गेस्ट टीचर्स की भर्ती में अनियमितता थी। इसके बाद एलजी ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ाने वाले गेस्ट टीचर्स का अपमान करते हुए उन्हें घोस्ट टीचर कहा था। उनका आशय था की बड़ी संख्या में गेस्ट टीचर हैं ही नहीं। इस पर राजकुमार आनंद ने कहा कि अपनी इस मनगढ़ंत कहानी को सच साबित करने के लिए उपराज्यपाल ने जांच कराई। अभी उस जांच की रिपोर्ट आई है जिसने ये साबित कर दिया है कि एलजी का ये आरोप भी पूरी तरह से मनगढ़ंत और निराधार था। जांच में साफ किया कि जो गेस्ट शिक्षक नियुक्त किए गए हैं वो सभी क्वालिफाइड हैं।

इस जांच में दिल्ली सरकार के स्कूलों में पोस्टेड 16,600 गेस्ट टीचर्स के डाक्यूमेंट्स वेरिफाई किए गए और सिर्फ 109 को छोड़ को छोड़कर किसी में केस में कोई भी कमी नहीं पायी गई है। उन्होंने कहा की 109 शिक्षक के केस ऐसे है जिनके डॉक्यूमेंट में छोटी-मोटी कमियां है. इन शिक्षकों को शिक्षा विभाग की ओर से अपने कागजात जमा कराने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+