दिल्ली सरकार ने दिया 2,026 ई-बसों का ऑर्डर, 2025 तक पूरा होगा काम
वर्ष 2025 तक दिल्ली सरकार के ई बसों के बेड़े में 2026 नई बसें शामिल हो जाएंगी। इसके लिए तेजी के काम किया जा रहा है।
दिल्ली सरकार ने दिसंबर 2025 तक 2,026 इलेक्ट्रिक बसों को अपने बेड़े में शामिल करने के लिये ऑर्डर दिया है, जिनमें से पहली 100 बसें इस साल सितंबर तक मिलने की उम्मीद है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
देश के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक बस निर्माताओं में से एक, पीएमआई इलेक्ट्रो ने घोषणा की है कि वह दिल्ली परिवहन निगम और परिवहन विभाग को नौ-मीटर लंबी 728 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा 12 मीटर लंबी 570 इलेक्ट्रिक बसें भी परिवहन विभाग को उपलब्ध कराई जाएंगी।

बयान के मुताबिक, ये 2,026 ई-बसें अगले 12 साल तक दिल्ली में 14.50 लाख टन कार्बन डाई ऑक्साइड (उत्सर्जन) रुकेंगी। पीएमआई इलेक्ट्रो के अध्यक्ष सतीश जैन ने कहा कि कंपनी दिल्ली सरकार को बसों के नियमित रखरखाव में भी मदद करेगी ताकि 'जीरो डाउनटाइम' (खराबी के कारण बसों का सड़कों पर न उतरना) सुनिश्चित किया जा सके।
बयान में कहा गया है कि डीएमआरसी के ऑर्डर के तहत उपलब्ध कराई गईं पीएमआई की 100 बसें फिलहाल दिल्ली में चल रही हैं। यह इलेक्ट्रिक बसें अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं, जो इष्टतम प्रदर्शन, यात्री सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications