दिल्ली में उतरेंगी 80 नई क्लस्टर बसें, सभी बसों में होगा AC

नई दिल्ली, अप्रैल 13। दिल्ली सरकार कलस्‍टर बसों के बेड़े में नई बसों की खेप को शामिल करने जा रही है। द‍िल्‍ली के पर‍िवहन मंत्री कैलाश गहलोत बुधवार को राजघाट क्लस्टर डिपो से 80 एसी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन बसों के सड़कों पर उतरने के बाद द‍िल्‍ली के लोगों को बड़ी राहत म‍िलेगी और बस का सफर आसान बनेगा।

Delhi cluster bus

बताया जा रहा है कि यह सभी कलस्‍टर बसें दिल्ली मल्टी माडल इंटिग्रेटेड ट्रांजिट सिस्टम के तहत शाम‍िल की जा रही हैं। इन बसों को आधुनिक सुविधाओं से लैस क‍िया गया है। इन बसों के बेड़े में शाम‍िल होने के बाद राजधानी की सड़कों पर दौड़ने वाली बसों की कुल संख्‍या 7,100 को पार कर जाएगी। राजघाट ड‍िपो से इन बसों को रवाना करने के दौरान मंत्री गहलोत के साथ दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी विजय कुमार देव के अलावा अन्‍य के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा द‍िल्‍ली सरकार इलेक्‍ट्र‍िक बसों को भी जल्‍द से जल्‍द सड़कों पर उतारने की तैयारी में है। द‍िल्‍ली सरकार की ओर से 300 नई इलेक्‍ट्र‍िक बसों की खरीद की जानी है। फ‍िलहाल द‍िल्‍ली की सड़कों पर स‍िर्फ दो ही इलेक्‍ट्र‍िक बसें संचाल‍ित हो रही है, लेक‍िन सरकार जल्‍द ही 74 और नई ई-बसों की सेवा लोगों को मुहैया कराने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+