दिल्ली सरकार के बजट में इस बार इन 10 चीजों पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली, 23 मार्च से दिल्ली के बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। दिल्ली सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अपना बजट पेश करेगी। इस बजट के जरिए सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को और बेहतर तरीके के साथ जारी रखना चाहती है, ताकि जनता से किए गए वादे पूरे हो सकें। पहले की तरह सरकार का ज्यादा फोकस शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा, लेकिन सरकार वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में दी 10 गारंटी को भी इस बार प्रमुखता से आगे बढ़ाएगी। दूसरे शब्दों में कहें तो इन गारंटी की झलक बजट में दिखाई देगी। छह दिवसीय बजट सत्र में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। वहीं दिल्ली सरकार इस बार दिल्ली सरकार के बजट के फोकस में कई सरकारी योजनाएं हो सकती है। जिसमें से कुछ ये हैं...

Delhi Government Budget: these 10 schemes is in Focus

24 घंटे लगातार बिजली, दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली की योजना रहेगी जारी। हर घर तक अंडर ग्राउंड केबल से बिजली पहुंचाने की योजना।
हर घर 24 घंटे शुद्ध पेयजल की सुविधा। हर परिवार को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी की योजना रहेगी जारी
दिल्ली के हर बच्चे के लिए होगी विश्वस्तरीय शिक्षा की व्यवस्था
दिल्ली के हर परिवार को आधुनिक अस्पतालों और मोहल्ला क्लिनिक के जरिये इलाज की समुचित व्यवस्था
11 हजार से अधिक बसें और 500 किमी से ज्यादा लंबी मेट्रो लाइनें की जाएंगी। महिलाओं के साथ-साथ छात्रों को भी मुफ्त बस यात्र की सुविधा
वायु प्रदूषण के स्तर को कम से कम तीन गुना घटाने का लक्ष्य। दो करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाकर बनाई जाएगी ग्रीन दिल्ली। स्वच्छ और अविरल होगी यमुना की धारा
दिल्ली को कूड़े और मलबे के ढेरों से मुक्ति दिलाकर साफ, सुंदर और हरियाली वाला शहर बनाया जाएगा
पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइटें और बस मार्शल के साथ-साथ मोहल्ला मार्शल की भी होगी तैनाती
सभी कच्ची कालोनियों में होंगी सड़कें, पीने का पानी, सीवर, मोहल्ला क्लिनिक और सीसीटीवी की सुविधा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+