दिल्ली सरकार Air Pollution की रोकथाम के लिए एक्टिव, बैठक में लिए बड़े फैसले

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इससे सरकार को दिल्ली के किसी भी एरिया में वाहन, इंडस्ट्री, बायोमास बर्निंग, धूल आदि की वजह से होने वाले प्रदूषण की सही सही जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Minister Gopal Rai

दिल्ली सरकार के प्रेस नोट के मुताबिक राउंड टेबल कांफ्रेंस के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में हमारी सरकार ने लगातार दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली के वायु प्रदूषण में 30 फीसद की कमी देखी गई है। हर साल हमारी सरकार गर्मी और सर्दियों के मौसम में होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए समर और विंटर एक्शन प्लान लांच करती है। विंटर एक्शन प्लान के हिस्से के रूप में रियल टाइम सोर्स अपॉर्शन्मन्ट स्टडी को शामिल किया था।

प्रदूषण की हर घंटे की जा रही है स्टडी
साथ ही उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली में अब एक निश्चित समय पर प्रदूषण के वास्तविक कारणों का पता चल पा रहा है। ऐसा करने वाला दिल्ली देश का पहला राज्य बन गया है। रियल टाइम सोर्स अपोर्शनमेंट स्टडी से हर घंटे पता चल रहा है कि कहां, किस वजह से प्रदूषण है और अगले 3 दिन का घंटे के आधार पर फोरकास्ट का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

दिल्ली में बनाए गए 13 हॉटस्पॉट
मंत्री ने कहा कि रियल टाइम सोर्स अपोरशंमेंट स्टडी की सुपरसाइट से प्रदूषण के सही समय और कारको की जानकारी मिलनी शुरू हुई है। मोबाइल एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन (मोबाइल वैन) को अब दिल्ली के 13 हॉटस्पॉट पर वास्तविक समय में प्रदूषण के स्रोतों का पता लगाने के लिए वहां एक-एक हफ्ते के लिए स्थापित करने के निर्देश जारी किये गए हैं. ताकि इन 13 हॉटस्पॉट पर प्रदूषण बढ़ाने वाले कारको की घंटेवार तरीके से जानकारी प्राप्त कर उसपर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि इस बार राउंड टेबल कांफ्रेंस में विभिन्न संस्थाओ और विभागों से आए प्रतिनिधि और अधिकारियो के साथ विभिन्न सुझावों पर चर्चा की गई। जिसपर आगामी दिनों में प्रबलता के साथ कार्य किया जाएगा. साथ ही अगले महीने सेकंड राउंड टेबल कांफ्रेंस को आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+