Delhi G20 Summit: दिल्ली सरकार लगाएगी 20 लाख फूलों के पौधे, महक उठेंगी शहर की सड़कें
जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा है। दुनिया जी20 सदस्य देश भारत आएंगे। ऐसे में दिल्ली को महकाने के लिए केजरीवाल सरकार ने खास प्लान तैयार किया है।

दिल्ली सरकार ने सितंबर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के तहत राष्ट्रीय राजधानी में 20 लाख फूलों के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इनमें से 12 लाख पौधे वन एवं वन्य जीव विभाग और बाकी अन्य एजेंसियां लगाएंगी।
वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि फूलों की विभिन्न प्रजातियों पाले पौधों को बड़ी संख्या में लगाया जाएगा। पूरी कवायद जुलाई के अंत तक पूरी कर ली जाएगी।
मेजबानी के तैयार दिल्ली
अधिकारियों ने कहा कि 10 लाख से अधिक आकर्षक गमले वाले पौधे भी राष्ट्रीय राजधानी की सुंदरता में चार चांद लगा देंगे क्योंकि यह जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए तैयार है।
इन स्थानों पर लगेंगे पौधे
दिल्ली विकास विभाग, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद, लोक निर्माण विभाग और दिल्ली नगर निगम सहित केंद्र और दिल्ली सरकार के विभागों की बागवानी शाखाओं को सार्वजनिक स्थानों, गोल चक्करों, प्रमुख चौराहों, फ्लाईओवरों और वर्टिकल ग्रीन्स को सजाने के लिए कहा गया है। विदेशी फूलों के पौधे भ लगाए जाएंगे।
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और लुटियंस दिल्ली, इंडिया गेट क्षेत्र और दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के मुख्य स्थल प्रगति मैदान के बीच के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। भारत ने पिछले साल एक दिसंबर को जी20 की अध्यक्षता संभाली थी।
सितंबर 2023 में आयोजित होने वाले शिखर सम्मेलन की बैठकें शुरू हो चुकी हैं। ग्रुप आफ ट्वेंटी (G20) में 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं। इसके सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार के 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व जनसंख्या के लगभग दो-तिहाई का प्रतिनिधित्व करते हैं।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications