सीएम के निर्देश पर G-20 Summit से पहले दुल्हन की तरह सजी दिल्ली: सौरभ भारद्वाज
जी-20 समिट से पहले दिल्ली सरकार ने पूरे प्रबंध कर लिए हैं। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली को जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है।
दिल्ली के मंत्री ने कहा कि सीएम के निर्देश पर जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। दिल्ली की सड़कों को साफ और सुंदर बनाया गया है। आने वाले पर्यटकों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े, इसकी व्यवस्था की गई है।
केजरीवाल सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम चाहते हैं कि जब विभिन्न देशों के प्रतिनिधि अपने-अपने देशों में वापस जाएं तो वे अरविंद केजरीवाल की दिल्ली की खूबसूरती की तारीफ करें। उन्होंने कहा कि भारत की जी20 की अध्यक्षता भारत के पास है, जो देश के लिए गौरव का विषय है।

बता दें इस बार दिल्ली में होने वाले जी-20 समिट को लेकर दिल्ली सरकार ने खास तैयारियां की हैं। सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली सरकार ने तीन दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। सचिवालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
वहीं जी-20 देशों की समिट को लेकर पीएम मोदी ने कहा, "सितंबर का महीना दुनिया को भारत की क्षमता की झलक देगा। हम अगले महीने दिल्ली में जी20 लीडर्स समिट की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 40 देशों और कई वैश्विक संगठनों के प्रमुख यहां आएंगे। यह कार्यक्रम पीएम मोदी ने कहा, ''इस साल जी20 शिखर सम्मेलन के इतिहास में सबसे बड़ी भागीदारी देखी जाएगी।"












Click it and Unblock the Notifications