दिल्ली कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली: कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नेताओं ने बुधवार को यहां पार्टी कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित के पुत्र संदीप दीक्षित ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार और पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज के साथ श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस सांसदों गौरव गोगोई और शशि थरूर समेत कई अन्य नेताओं ने ट्वीट करके शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी।
शीला दीक्षित सबसे लंबे समय तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। उनके नेतृत्व में पार्टी ने लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। 20 जुलाई, 2019 को 81 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications