तीर्थ यात्रा योजना के तहत 76वीं ट्रेन दिल्ली से रामेश्वरम के हुई रवाना, केजरीवाल ने कही ये बात

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मंगलवार को 780 बुजुर्गों को लेकर 76वीं ट्रेन दिल्ली से रामेश्वरम व मदुरै के लिए रवाना हुई। यह यात्रा आठ दिन की होगी। इससे पहले, तीर्थ यात्रियों के लिए त्यागराज स्टेडियम में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ राजस्व मंत्री आतिशी ने हिस्सा लिया।

इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने टिकट सौंप कर बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि जैसे श्रवण कुमार अपने माता-पिता को तीर्थ यात्रा पर लेकर गए थे, वैसे ही दिल्ली के बुजुर्ग भी मेरे मां-बाप की तरह ही हैं। इस पर एक बुजुर्ग तीर्थ यात्री सुमित्रा भाव विभोर हो उठीं।

Delhi CM Arvind Kejriwal

उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल को अपने गले से लगा लिया और खूब आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार दिल्ली में हमने तीर्थयात्रा योजना बनाई गई, ताकि सभी बुजुर्गों को एक बार तीर्थ यात्रा कराई जा सके। अभी तक 75 ट्रेनों के जरिए दिल्ली के करीब 73 हजार बुजुर्ग विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा कर चुके हैं।

त्यागराज स्टेडियम में आयोजित भजन संध्या के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तीर्थ यात्रा शुरू करने के पीछे दो भाव थे। कई लोग ऐसे हैं जिनको भगवान ने साधन नहीं दिए और गरीबी की वजह से वो अपना पैसा खर्च करके कहीं तीर्थ यात्रा पर नहीं जा सकते। कई लोग ऐसे हैं। इनको भगवान ने साधन तो दिए, लेकिन उनके साथ कोई जाने वाला नहीं है।

रामेश्वरम की यात्रा पांच दिन ट्रेन में ही गुजरेगी। पूरा दिन भजन गाते-गाते गुजर जाएगा। तीर्थ यात्री रामेश्वरम के साथ मदुरै भी जा रहे हैं। ये बहुत ही खूबसूरत जगह है और खूबसूरत मंदिर भी है। इस 76वीं ट्रेन से यात्रा में 780 लोग जा रहे हैं। सभी तीर्थ यात्रियों के लिए आने-जाने, खाने-रहने आदि की अच्छी व्यवस्था है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि कई लोग मुझसे पूछते हैं कि इतना पैसा कहां से आता है। पैसा इसलिए आता है, क्योंकि अब दिल्ली में ईमानदार सरकार है। हम हर चीज में पैसा बचाते हैं। बचे पैसे से बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराते हैं।

तीर्थ यात्रा पर जाने वाले बुजुर्गों में सबसे अधिक महिलाएं शामिल- आतिशी
राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि मुझे ये खुशी है कि तीर्थ यात्रा पर जाने वाले बुजुर्गों में सबसे अधिक संख्या महिलाओं की है। एक महिला अपना पूरा जीवन अपने परिवार की देखभाल, बच्चों के पालन-पोषण में बिता देती है। जब वो उम्र की इस पड़ाव में पहुंचती है तो ईश्वर की भक्ति में अपना समय बिताना चाहती है।

ऐसे में यह योजना हमारी बुजुर्ग माताओं समेत सभी बुजुर्गों को ईश्वर की भक्ति के लिए समय बिताने का मौका देती है। तीर्थयात्रा पर जाने वाले दिल्ली के बुजुर्गों के लिए यात्रा, भोजन और आवास की सर्वोत्तम व्यवस्था है। यात्रा के दौरान सरकार यात्रियों के लिए एसी ट्रेनों में रिजर्वेशन, एसी होटल प्रदान करती है।

इसके अलावा, हर तीर्थयात्री को एक किट दी गई है, जिसमें बेडशीट, छाता, कंबल, तौलिया और स्नान किट समेत अन्य आवश्यक वस्तुएं हैं। साथ ही ये भी सुनिश्चित करती है कि यात्रा के दौरान हमारे बुजुर्गों की सभी ज़रूरतें समय पर पूरी हों। इसके लिए दिल्ली सरकार की एक टीम भी उनके साथ यात्रा करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+