AAP ने दी चेतावनी, संजय सिंह, सिसोदिया को रिहा करो,नहीं तो होगा प्रदर्शन

AAP: संसद के शीतकालीन सत्र का आगाज हो चुका है। आप सासंद सुशील गुप्ता ने कहा विधायक कार्यों के अंदर हम सहयोग करेंगे। इसके हम मांग करेंगे कि संजय सिंह को मनीष सिसोदिया को जो बेकसूर गिरफ्तार कर रखा है, उनको रिहा करे,नहीं तो हम वहां पर प्रदर्शन भी करेंगे। सोमवार कोआम आदमी पार्टी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी के नेता सांसद संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को रिहा नहीं किया गया तो वो संसद में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

delhi news

आप सांसद सुशील गुप्ता ने पीटीआई से कहा, "हम सदन की कार्यवाही का समर्थन करेंगे। हम ये भी मांग करेंगे कि संजय सिंह और मनीष सिसोदिया, जो निर्दोष हैं और अभी भी गिरफ्तार हैं, को रिहा किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो हम विरोध प्रदर्शन करेंगे।कथित दिल्ली शराब नीति मामले में दोनों आप नेता ईडी की हिरासत में हैं।

ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले में आरोपी हैं और अभी जेल में हैं। आम आदमी पार्टी शुरू से ही आरोप लगाती रही है कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का गलत उपयोग करती आई है। आम आदमी पार्टी के सभी नेता दिल्ली में किसी भी तरह के शराब घोटाले और उसमें पार्टी नेताओं के शामिल होने के आरोप से इनकार करते रहे हैं। शराब घोटाले की जांच सीबीआई और ईडी दोनों ही एजेंसियां कर रही हैं।

यह भी पढ़ें पंजाब: 'सन्नी देओल जैसे बड़े लोग कुछ नहीं करेंगे, आम लोगों की भलाई के लिए AAP को करें वोट', बोले CM केजरीवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+